Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा हादसा: जलती गाड़ियां, हर तरफ चीख-पुकार, अपनों को ढूंढते रहे लोग, सीटों पर चिपकीं लाशें

मथुरा : दर्दनाक मंजर मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे का था। जलती गाड़ियां, रोते-चिल्लाते लोग। आसमान छूती आग की लपटें। कोई खिड़की से कूद रहा था तो कोई अपनों को खोज रहा था। हर तरफ चीख-पुकार। अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

आग बुझाने के बाद जब रेस्क्यू टीम बस के अंदर गई, तो लोगों के अंग सीटों में फंसे हुए थे। शरीर के टुकड़े गलकर चिपक गए थे। पुलिसकर्मियों ने खुरच-खुरचकर उन्हें निकाला। लाशें इस कदर जली हुई हैं कि पहचान के लिए अब डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

यमुना एक्सप्रेस पर तड़के 3.33 बजे घने कोहरे की वजह से एक के बाद एक 10 गाड़ियां टकरा गईं। इनमें 8 बसें और 3 कारें शामिल थीं। हादसे में सभी गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं।

हादसे के वक्त एक्सप्रेस-वे की दूसरी लेन से जिसने भी भयावह मंजर देखा, वह सहम गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।

लोग बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूद रहे थे। अपनों को तलाश रहे थे। फायर ब्रिगेड का इंतजार किए बिना राहगीर और आसपास के गांव के लोगों ने आग बुझाना शुरू किया।

हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर 3 किमी. लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गाड़ियां जलकर खाक हो गई थीं।

पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF के जवान रेस्क्यू में जुट गए। DM और SSP समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया गया।

मौके पर 11 एम्बुलेंस बुलाई गईं। 70 से ज्यादा घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मामूली चोटों वाले लोगों को प्रारंभिक इलाज के बाद गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई।

कोहरा छटा तो दिल दहला देने वाला मंजर दिखाई दिया। गाड़ियां कबाड़ बन चुकी थीं। सड़क पर हर तरफ राख और मलबा फैला हुआ था।

एक्सप्रेस-वे पर मलबा जम गया। रेस्क्यू में लगे लोगों को खरोच-खरोच कर रास्ता साफ करना पड़ा। आग बुझने के बाद भी जलकर खाक हुई गाड़ियों से आ रही आंच मुश्किलें बढ़ा रही थीं।

रेस्क्यू टीम ने जब बसों के अंदर जाना शुरू किया तो उनके होश उड़ गए। बसों में बुरी तरह से जल चुकी डेडबॉडी कहीं गेट तो कहीं सीट के नीचे फंसी पड़ी थीं।

लाशों को पहचान पाना मुश्किल था। शरीर के टुकड़ों को बटोरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। ऐसे करीब 17 थैले अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद 13 मौत की पुष्टि हुई।

हादसे में गाड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। उनका सिर्फ ढांचा ही बचा था। क्रेन की मदद से खींचकर गाड़ियों को किनारे कराया गया।

गाड़ियों को किनारे करने के बाद क्रेन से हाईवे से बाहर किया गया। रेस्क्यू टीम जल्द से जल्द रूट बहाल करने के लिए मशक्कत करती रही। पुलिस टीम की निगरानी में 6 घंटे में रेस्क्यू पूरा हुआ।

आग बुझाने और गाड़ियों को रास्ते से हटाने के बाद मलबा साफ किया गया। रेस्क्यू टीम ने झाड़ू लगाकर रास्ता साफ किया, ताकि ट्रैफिक शुरू किया जा सके।

वृंदावन के जिला संयुक्त अस्पताल, मथुरा जिला अस्पताल और आगरा के SRN मेडिकल कॉलेज में मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में लोग दर्द से कराहते रहे।

डॉक्टरों की विशेष टीम घायलों के इलाज के लिए लगाई गई। सीएम योगी ने बेहतर इलाज के निर्देश दिए। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों के बीच कई लोग अपनों को तलाशते हुए पहुंचे। अपनों को न पाकर मायूस होकर लौट गए। इस दौरान घायल खुद को संभालते नजर आए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *