Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

धूमधाम से निकला जुलूस ए मोहम्मदी:ईद उन नवी को पेश की मुबारकबाद,पैगम्बर मोहम्मद साहब का मनाया जन्मदिन

  • मुस्लिम समाज के द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब का जश्ने ईद मिलादुन्नबी अखलाक और खुलुस के साथ मनाया

दैनिक उजाला, मथुरा : पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन मथुरा वृंदावन में धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। मुस्लिम समाज के द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब का जश्ने ईद मिलादुन्नबी अखलाक और खुलुस के साथ मनाया।

पारंपरिक भेष भूसा में नजर आए मुस्लिम समाज के लोग

पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिन के मौके पर मुस्लिम समाज के द्वारा सोमवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी अखलाक व खुलूस के साथ मनाया।इस मौके पर मुस्लिम समाज के द्वारा जुलूसे मोहम्मदी भी निकल गया। जिसमें पारंपरिक लिबास पहने बच्चे बुजुर्ग और युवा हुजूर की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा के नारे लगाते चल रहे थे।

जुलूस जामा मस्जिद से शुरू हुआ

जुलूस जामा मस्जिद से शुरू हुआ

जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस

जुलूस मथुरा दरवाजा स्थित शाही जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर अंबेडकर पार्क, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, किशोर पुरा, गौतम पड़ा, सीएफसी चौराहा होते हुए पुनः मस्जिद पर संपन्न हुआ। जगह-जगह लोगों ने जुलूस में चल रहे बच्चों को खाद्य सामग्री व उपहार वितरण किए।

सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए। नगर निगम ने साफ सफाई कराई और जुलूस के रास्ते पर चुना छिड़का। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोग खासे उत्साहित नजर आए।

जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोग उत्साहित नजर आए

जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोग उत्साहित नजर आए

मथुरा में निकला जुलूस

मथुरा के सुखदेव नगर वार्ड 31 की गलियों में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। ईद मिलाद-उन-नबी’ की सभी को दिली मुबारकबाद पेश की गई। इस मौके पर मौलाना अफसर आलम ने पार्षद मुन्ना मलिक का पगड़ी बांधकर स्वागत किया।

पार्षद मुन्ना मलिक का पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया

पार्षद मुन्ना मलिक का पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया

पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन वक़्फ़ करने का लम्हा

पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-ए-मिलाद सभी को नेक राह पर चलने, गरीबों तथा जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है। ये मुबारक दिन उनके बताए गए रास्तों पर वक़्फ़ करने का लम्हा है, जिनके लिए उन्होंने अपनी ज़िंदगी गुज़ारी। पार्षद मुन्ना मलिक ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोग यही कामना करते हैं की पैगम्बर साहब का अमन, मुहब्बत और इंसानियत का पैग़ाम हम सभी की ज़िंदगी की रहनुमाई करे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *