Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

दिनदहाड़े चोरी करते थे; लोगों ने हाथ और कमर बांधकर चोर को पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

  • बलदेव पुलिस भी कमाल की! बलदेव में हुई अन्य चोरियों का पकड़े गए चोरों पर मढ़ा आरोप, BJP नेता बोले मेरे घर हुई चोरी का माल बरामद नहीं हुआ

बलदेव/मथुरा : बलदेव पुलिस की चोरों ने नाक में दम भर रखी है। दिनदहाड़े चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती मिल रही है। बावजूद इसके पुलिस तो नहीं पकड़ पाई, लेकिन शनिवार को दिनदहाड़े कस्बा के चंद्र शेखर पांडेय के मकान से अनाज चोरी करते हुए लोगों ने ही चोर को पकड़कर और जमकर मजामत कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कस्बा के खाई वाले मोहल्ले में चोरों ने कमरे में घुसने के लिए जंगला तोड़ा और दो बक्सों का सामान बिखेर दिया। वहीं पास में रखे तीन बोरी गेहूं और साइकिल को दीवार के दूसरी तरफ फेंक कर ले जा रहा था।

चंद्रशेखर पांडेय अपने दूसरे मकान से लौट रहे थे। उन्होंने चोर को सामान ले जाते देखा और शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने भागते चोर को पकड़ लिया और फिर उसे विद्युत खंबे से बांधकर जमकर पिटाई लगाई और जमकर मजामत की। चोर की अधिक पिटाई होते देख किसी ने इलाका पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुँची और ग्रामीणों के कब्जे से चोर को अपने साथ थाने ले आई ।

पुलिस ने चोर से पूछताछ कर भागने में सफल रहे साथी का पता लगाया और सामान बरामद किया। पुलिस ने बीते दो माह की चोरियों का खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने गोरंक उर्फ गौरी (22) और नौरंगी, दोनों दघेंटा निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों से 138.1 किलो गेहूं, 69.6 किलो सरसों, पीतल के बर्तन और 6800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं और पकड़े गए दोनों चोरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया हैं।

थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया कि कस्बे में दर्ज तीन एफआईआर की चोरियों का खुलासा कर दिया गया है। वहीं भाजपा नेता मेरुकांत पांडेय ने कहा कि उनके घर की चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ है और चोर ने उनके घर का स्थान भी नहीं बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके मुकदमे का गलत तरीके से निस्तारण किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *