Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

हमारी शादी नहीं होगी, मगर साथ मरेंगे:फोन पर LIVE रहकर जहर खाया, एक ही दिन उठे जनाजे

मेरठ : मेरठ में 9वीं की छात्रा को अपने घर से 2Km दूर रहने वाले लड़के शादाब से प्यार हो गया। डेढ़ साल का अफेयर जल्द दोनों के घर तक पहुंच गई।

यह भी साफ हो गया कि दोनों की शादी नहीं हो सकती है। 10 जुलाई यानी गुरुवार को दोनों ने फोन पर तय किया कि साथ जी नहीं सकते, मगर साथ मर तो सकते हैं। दोनों फोन पर LIVE रहे, लड़की ने पहले जहर खाया, फिर लड़के ने भी सुसाइड कर लिया।

दोनों की बॉडी उनके घरों के कमरे में शुक्रवार की सुबह परिजनों को मिली, उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, मगर बचाया नहीं जा सका। लड़की के दम तोड़ने के 6 घंटे बाद लड़के की सांसें भी थम गई। शुक्रवार शाम को दोनों की बॉडी उनके घरों पर पहुंची। दोनों के घरों से जनाजे उठे।

लोगों को लव स्टोरी के बारे में पता था, लिहाजा ज्यादातर लोगों की आंखें नम थीं। एक छोटी सी लव स्टोरी का कैसे अंत हुआ, ये जानने हम मेरठ से 25 Km दूर सरधना पहुंचे।

लड़के के घर के बाहर टेंट लगा, महिलाएं रो रही

जब हम सरधना पहुंचे। सिर्फ एक बार चर्चा करते ही लोगों ने हमें लड़के शादाब के घर तक पहुंचा दिया। यहां घर के बाहर टेंट लगा हुआ था। महिलाएं घर के बाहर बैठी थीं। सभी रो रहे थे, घर के लोगों को संभालने का प्रयास किया जा रहा था। लोगों ने बताया कि यहीं से सिर्फ 2 km दूर लड़की के घर पर भी ऐसे ही हालात है, लोग यह सब बताते हुए दुखी नजर आए।

हमने लोगों से कैमरे पर बात करने का प्रयास किया। मगर कैमरे पर बिना आए, उन्होंने इस लव स्टोरी के बारे में बताना शुरू किया। बताया कि लड़की 9वीं क्लास की पढ़ने वाली है। उसकी लव स्टोरी दरअसल इनकार से शुरू हुई।

लड़की घर से रोज स्कूल पैदल जाती थी। इसी रास्ते पर लड़के की दुकान है, यहां वो काम करता था। आते–जाते वक्त लड़का अक्सर लड़की से बात करने का ट्राय करता था। मगर लड़की इनकार कर दिया करती थी। मगर लड़के ने कभी लड़की को परेशान नहीं किया।

ये शादाब के घर के बाहर का सीन है। महिला रो रही थीं। लोग परिवार को संभाल रहे थे।

ये शादाब के घर के बाहर का सीन है। महिला रो रही थीं। लोग परिवार को संभाल रहे थे।

2 महीने बाद लव स्टोरी की शुरुआत हुई

करीब 2 महीने बाद यही इनकार प्यार में बदल गया। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। लड़की की सहेलियों ने बताया- दोनों की पिछले डेढ़ साल से दोस्ती थी। दोनों हर राजे स्कूल आते-जाते टाइम पर बात करने लगे। फिर यही बातचीत मोबाइल और वॉट्सऐप पर होने लगी। लड़के की उम्र 17 साल है, जबकि लड़की सिर्फ 15 साल की थी।

छोटी उम्र पर ही दोनों ने तय कर लिया कि हमें शादी करनी है। इसलिए उन्होंने यह घर वालों से अपने अफेयर को लेकर बातचीत की। मगर यही से कहानी में यू टर्न आ गया। दोनों मुस्लिम धर्म से थे, मगर उनकी बिरादरी अलग-अलग थी। इसलिए घरवालों ने मना कर दिया।

जनाने में पूरे कस्बे के लोग शामिल हुए। सब लव स्टोरी को जानते जरूर थे, मगर कोई चर्चा नहीं कर रहा था।

जनाने में पूरे कस्बे के लोग शामिल हुए। सब लव स्टोरी को जानते जरूर थे, मगर कोई चर्चा नहीं कर रहा था।

लड़की को घर तक छोड़ने जाता था शादाब

पड़ोसियों ने बताया कि लड़की 3 बहनें हैं। वो अपनी दोनों बहनों से बड़ी थी, जबकि शादाब दो भाई-बहनें हैं। लड़का रोजाना लड़की को स्कूल से लौटते वक्त पैदल बातचीत करते हुए उसके घर तक छोड़ने जाता। यहां परिवार के लोगों ने देखकर एक बार आपत्ति भी की थी।

लड़की के आने-जाने पर लगाई थी पाबंदी

लगभग 6 महीने पहले लड़की के घरवालों ने उसे लड़के के साथ देख लिया। इसके बाद घर में काफी हंगामा हुआ। लड़की के स्कूल जाने और बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। 6 महीने पहले से लड़के ने अपने सोशल मीडिया पर गम भरे पोस्ट भी शेयर किए थे। जिसमें उसने लड़की से मिलने, उसे हासिल करने के स्टेटस लगाए थे। पुलिस उनकी भी जांच कर रही है।

लड़के और लड़के के परिवार सिर्फ 2 किमी. की दूरी पर रहते हैं।

लड़के और लड़के के परिवार सिर्फ 2 किमी. की दूरी पर रहते हैं।

10 जुलाई को क्या हुआ

मुस्लिम होने के बावजूद, दोनों की बिरादरी अलग-अलग थी। 10 जुलाई की रात दोनों फोन पर करीब 8.30 बजे बातचीत कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवालों की रजामंदी नहीं मिल रही थी। दोनों ने तय किया कि अब वो साथ रह नहीं सकते तो साथ मर जा जाते हैं।

इसके बाद दोनों फोन पर आपस में बातचीत करते रहे। उन्होंने करीब 9 बजे अपने-अपने घर पर जहर खा लिया। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को उनके घरवाले अस्पताल ले गए। जहां रात 2 बजे लड़की की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। लड़की की बॉडी को परिवार घर लेकर आ गया। पुलिस को जानकारी दिए बिना ही बॉडी को दफना दिया गया।

उधर अस्पताल में भर्ती लड़के ने भी सुबह 8 बजे दम तोड़ दिया। लेकिन अस्पताल की तरफ से मेमो थाने में भेजा गया। तब पुलिस पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंची जहां जानकारी करने पर पूरा मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने लड़के की डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शाम को लड़के का भी दफीना हो गया। दोनों के घरवालों ने किसी तरह की शिकायत करने से इनकार किया है।

इस मामले पुलिस क्या कहती है, ये जानिए-

QuoteImage

मामले की जांच की जा रही है। बाकी दोनों परिवारों के लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं। लड़की की मौत रात को हुई थी। घरवालों ने किसी को सूचना नहीं दी और सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। लड़के का पोस्टमॉर्टम के बाद दफीना हो चुका है। – संजय जायसवाल, सीओ सरधनाQuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *