लखनऊ : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में गुरुवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम योगी पर तंज कसा। उन्होंने कहा- वह धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं। हमारी विधायक (पूजा पाल) को गुमराह कर ले गए। बताइए, हम कहां FIR कराएं।
उन्होंने कहा- महिला थीं, इसलिए पहले नहीं निकाला गया। बाद में मजबूरी में निकालना पड़ा। ये बयान इसलिए दिए जा रहे हैं कि कहीं से टिकट मिल जाए। दरअसल, 24 मार्च को पूजा पाल ने कहा था कि सीएम योगी धुरंधर मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अतीक और मुख्तार अंसारी जैसे माफिया का अंत किया।
अखिलेश ने सीएम के अंग्रेजी ट्वीट पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा-

यह ट्वीट उन्होंने खुद नहीं लिखा, बल्कि एआई के जरिए किया गया है, जिसका झूठ पकड़ा जा चुका है। जो लोग एआई का फुल फॉर्म नहीं जानते, वे पीडीए को क्या समझेंगे। पीडीए का दुख-दर्द क्या समझेंगे।
सपा प्रमुख ने सरकार के साइन किए गए एमओयू पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एमओयू का कोई वित्तीय आधार नहीं है। सभी एमओयू की जांच कराई जाए। गैस किल्लत को लेकर उन्होंने कहा- हमने मिट्टी के दो चूल्हे बनवा लिए हैं।

अखिलेश ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हिटलर के समय एक प्रोपेगेंडा मिनिस्टर होता था, लेकिन भाजपा सरकार में सभी मंत्री प्रोपेगेंडा मिनिस्टर हैं।
जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना ही पीडीए बढ़ता चला जाएगा अखिलेश ने कहा- सीएम की बातों में न आओ, वो योगी नहीं हैं। वो कुछ भी बोल सकते हैं। चली चला की बेला है। सुनने में आया है कि गांजा गंज फिल्म बनने जा रही है। जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना ही पीडीए बढ़ता चला जाएगा। इसलिए पीडीए को सम्मान दिलाने के लिए हम समाजवादी लोग उनको जोड़कर आगे बढ़ते जा रहे हैं।
भाजपा सरकार के एमओयू की जांच कराई जाए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए कई एमओयू (MoU) का कोई वित्तीय आधार नहीं है। हम मांग करते हैं कि अब तक हुए सभी एमओयू की जांच कराई जाए। ये जनता को गुमराह करने के लिए किए गए। उन्होंने कहा- एआई के नाम पर भी सरकार भ्रम फैला रही है। एक कंपनी की बात हो रही है, वह 2025 में बनी और उसकी वेबसाइट 2026 में बनी। 5% इंसेंटिव से ही पूरा मामला सामने आ गया।
‘भाजपा में सब प्रोपेगेंडा मिनिस्टर’ अखिलेश ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हिटलर के समय एक प्रोपेगेंडा मिनिस्टर होता था, लेकिन भाजपा सरकार में केंद्र और प्रदेश के सभी मंत्री प्रोपेगेंडा मिनिस्टर हैं। हर कोई खुद को प्रधानमंत्री समझ रहा है। भाजपा दुनिया की पहली राजनीतिक पार्टी है जो दूसरों की छवि खराब करने के लिए अरबों रुपए खर्च करती है। लोक भवन में जिस सोफे को तोड़ रहे हैं, वो किसका बनवाया हुआ है? लोकभवन किसका बनवाया हुआ है।

