Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

मध्यप्रदेश-CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 मौतें:छिंदवाड़ा में 30 से ज्यादा घायल; महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पिकअप वाहन से आमने-सामने की टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा घायल हुए हैं। एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया। कुछ यात्रियों के सिर फूटे हैं।

एक्सीडेंट गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सिमरिया के पास हुआ। MP28 P 0321 नंबर की इस बस में 47 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे।

उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए जबकि गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

हादसे में 6 पुरुष, 3 महिला और एक बच्चे की मौत

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के डीन अभय सिन्हा ने कहा- मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसके सिर पर गंभीर चोट है। खून के थक्के जम गए हैं। बाकी घायलों को यहीं रखा गया है।

इनकी गई जान

1. भागवती (45) 2. दौलत (40) 3. शकुन यादव (45) 4. रामदास (40) 5. रमेश (35) 6. सिया बाई (40) 7. वंश (7) 8. बस ड्राइवर कमल (54) 9. पिकअप ड्राइवर रवि धारे (40) 10. एक अन्य

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घायलों को 6 एम्बुलेंसों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके लिए पुलिस ने हादसे की जगह से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। कुछ घायलों को एक स्कूल बस से हॉस्पिटल लाया गया।

घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मामूली घायलों को स्कूल बस से इलाज के लिए लाया गया।

मामूली घायलों को स्कूल बस से इलाज के लिए लाया गया।

दुर्घटनास्थल पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

दुर्घटनास्थल पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

हादसे के शिकार लोगों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचते रहे।

हादसे के शिकार लोगों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचते रहे।

एमपी कांग्रेस ने लिखा- मुख्यमंत्री की ब्रांडिंग के लिए जुटाई गई मैनेज्ड भीड़ का दुखद परिणाम

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *