Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

यूपी में 72 नए BJP जिलाध्यक्षों का ऐलान:लखनऊ में विजय मौर्या को जिम्मा, कानपुर में नाम सुनते रो पड़े शिवराम

लखनऊ : यूपी में भाजपा ने 72 जिलों में नए जिलाध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। लखनऊ में पार्टी कार्यालय से वॉट्सऐप पर जिलों में नाम भेजे गए। 26 जिलों में भाजपा में जबरदस्त विरोध, गुटबाजी और नेताओं के दबाव के चलते जिला अध्यक्ष का चुनाव ऐनवक्त में टाल दिया गया।

इस ऐलान में भी विरोध की आशंका को देखते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय एक-एक को वॉट्सऐप पर लिस्ट भेज रहे हैं। इस विरोध के चलते पार्टी में ढाई महीने से चल रही संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

भाजपा के दिग्गज और प्रभावशाली नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रभाव दिखाते हुए 26 जिलों में अध्यक्ष का चुनाव स्थगित करा लिया। पूरे यूपी को भाजपा ने 98 संगठनात्मक जिलों में बांट रखा है।

72 में से 68 नाम अभी सामने आए हैं। देखिए लिस्ट-

लंबे अर्से बाद BJP में विरोध देखने को मिला

जनवरी के पहले सप्ताह से जिलों में भाजपा में चुनाव प्रक्रिया चल रही है, लेकिन प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सभी जिलों में एक साथ जिलाध्यक्ष घोषित कराने में सफल नहीं हुए। भाजपा में ऐसा लंबे अर्से बाद देखने को मिला है, जब प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सभी को एक मत नहीं कर सका।

ज्यादातर जगहों पर दबाव में चुनाव स्थगित

सूत्रों के मुताबिक, जिलाध्यक्ष नियुक्ति की भनक लगते ही दावेदारों ने दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाई। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े नेताओं के साथ प्रतिद्वंद्वी दावेदार पर भी कई आरोप लगाए। केंद्रीय नेतृत्व ने अपने अधिकार का इस्तेमाल कर चुनाव स्थगित करने का फरमान प्रदेश चुनाव प्रभारी को भेज दिया। ज्यादातर जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति एक राय नहीं बनने और जातीय समीकरण सेट नहीं होने के कारण स्थगित किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *