Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

BJP ने करहल से अखिलेश के बहनोई को उतारा:नसीम के सामने अब तक प्रत्याशी तय नहीं; 7 सीटों में से 4 पर OBC को टिकट

लखनऊ : भाजपा ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने 9 में से 7 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। करहल से अनुजेश यादव को टिकट दिया है। अनुजेश सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई हैं और अखिलेश यादव के रिश्ते में बहनोई लगते हैं।

अंबेडकरनगर के कटेहरी से धर्मराज निषाद, मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, अलीगढ़ के खैर से सुरेंद्र दिलेर, प्रयागराज की फूलपुर सीट से दीपक पटेल, मिर्जापुर के ​​​​​​मझवां से सुचिस्मिता मौर्य को टिकट दिया है। भाजपा ने मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट गठबंधन के तहत रालोद को दी है।

बताया जा रहा है कि कानपुर की सीसामऊ सीट से अभी प्रत्याशी तय नहीं हो पाया है। यहां सपा ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को उतारा है।

7 प्रत्याशियों में 4 OBC, 1 दलित और 2 सामान्य

भाजपा ने जिन 7 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, उनमें 4 ओबीसी हैं। एक दलित और दो सामान्य वर्ग से हैं। अगड़ी जातियों में एक ब्राह्मण- संजीव शर्मा और एक ठाकुर- रामवीर सिंह को टिकट दिया। जबकि पिछड़ी जातियों में एक कुर्मी- दीपक पटेल, एक मौर्य- सुचिस्मिता मौर्य, एक निषाद- धर्मराज निषाद और एक यादव- अनुजेश यादव को उतारा है। SC वर्ग के लिए आरक्षित खैर सीट से वाल्मीकि समाज के सुरेंद्र दिलेर को टिकट दिया है।

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। 13 नवंबर को इन सीटों पर वोटिंग होनी है। सपा ने अब तक 7 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे हैं। उप चुनाव को 2027 के रण का सेमीफाइनल माना जा रहा है। बीजेपी इन चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी जान लगा रही है। संगठन से लेकर सरकार पूरी जी-तोड़ कोशिश में जुटी हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *