Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

संभल में सोते-सोते टीचर BLO की मौत:देवरिया में SDM रोईं, लेखपाल फफककर बोला- ऐसी नौकरी पर दुख होता है

उत्तर प्रदेश : संभल में SIR ड्यूटी में लगे सहायक बीएलओ अरविंद कुमार (40) की सोते-सोते मौत हो गई। सोमवार तड़के 4 बजे टीचर अरविंद की पत्नी प्रतिभा उन्हें जगाने कमरे में गईं। काफी देर कोशिश के बाद भी अरविंद नहीं उठे तो अनहोनी की आशंका हुई। परिवार वाले उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रदेश में अब तक 8 बीएलओ की मौत हो चुकी है। इससे पहले 3 BLO ने सुसाइड किया, 3 की हार्ट अटैक से और एक की ब्रेन हेमरेज से मौत हुई थी।

इधर, देवरिया के लेखपाल आशीष कुमार (35) के घर SDM दिशा श्रीवास्तव पहुंचीं। यहां वह फूट-फूटकर रोईं। आशीष का शव रविवार को पैतृक गांव बरवा पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और डीएम को बुलाने पर अड़ गए।

सूचना पर SDM पहुंचीं। परिवार की हालत देखकर वह आंसू नहीं रोक पाईं। कुर्सी पर बैठे-बैठे फफक पड़ीं। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। अंतिम संस्कार के वक्त आशीष का साथी लेखपाल नीतीश सिंह बिलखकर पड़ा। कहा- मुझे दुख होता है कि मैं लेखपाल हूं। हमारे परिवार का एक आदमी चला गया और कुछ नहीं हो रहा।

वहीं, मुरादाबाद में BLO टीचर के सुसाइड की घटना के बीच एक महिला BLO के ब्रेन हेमरेज होने की खबर सामने आई है। 57 साल की शिक्षिका आभा सोलोमन को नाजुक हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात हालत और बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

देवरिया में लेखपाल के अंतिम संस्कार में साथी लेखपाल फफक पड़ा। कहा- मुझे दुख होता है कि मैं लेखपाल हूं

देवरिया में लेखपाल के अंतिम संस्कार में साथी लेखपाल फफक पड़ा। कहा- मुझे दुख होता है कि मैं लेखपाल हूं

देवरिया की SDM लेखपाल के परिवार की हालत देखकर आंसू नहीं रोक पाईं। कुर्सी पर बैठे-बैठे फफक पड़ीं।

देवरिया की SDM लेखपाल के परिवार की हालत देखकर आंसू नहीं रोक पाईं। कुर्सी पर बैठे-बैठे फफक पड़ीं।

अजय राय बरेली में सर्वेश गंगवार के परिजनों से मिले

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बरेली दौरे पर हैं। उन्होंने टीचर सर्वेश गंगवार के परिजन से मिले। कहा- SIR पीएम मोदी का हड़बड़ी में लिया गया निर्णय है। सरकार ही सरकारी कर्मचारियों का शोषण कर रही है।

जानबूझकर कम समय में SIR करवाया जा रहा। वोट चोरी की जा रही है। दुख की इसी घड़ी में कांग्रेस सर्वेश गंगवार के परिवार के साथ खड़ी है। परिवार को एक करोड़ मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए। सर्वेश की BLO की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी।

बांदा में 67 BLO का वेतन रोका, 202 को कारण बताओ नोटिस

बांदा में 90 प्रतिशत से अधिक SIR काम पूरा करने वाले 20 से अधिक बीएलओ को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, लापरवाही बरतने वाले 67 बीएलओ का वेतन रोक दिया गया है। 202 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

फूट-फूटकर रोने वाली SDM दिशा श्रीवास्तव के बारे में जानिए

  • दिशा श्रीवास्तव गोरखपुर की रहने वाली हैं। गोरखपुर के कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज से 12वीं तक पढ़ाई कीं और डिस्ट्रिक्ट टॉपर रहीं। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन स्टेट यूनिवर्सिटी से किया।
  • इसके बाद उन्होंने रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। फिर 2020 में UPPSC क्वालीफाई किया। उन्हें 21वीं रैंक मिली और वह डिप्टी कलेक्टर बनीं।

संभल में 40 साल के टीचर BLO की मौत, बेड पर मृत मिले

संभल के नखासा इलाके के चौकुनी में सोमवार सुबह सहायक बीएलओ अरविंद कुमार (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अमरोहा जिले के हसनपुर में फैय्याज नगर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। बूथ संख्या-226 पर सहायक बीएलओ के रूप में उनकी ड्यूटी लगी थी।

सोमवार तड़के 4 बजे अरविंद की पत्नी प्रतिभा उन्हें जगाने कमरे में गईं। काफी देर कोशिश के बाद भी अरविंद नहीं उठे तो अनहोनी का अंदेशा हुआ। जांच के बाद अरविंद की मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद कोहराम मच गया।

अरविंद के परिवार में पत्नी प्रतिभा और दो छोटे बच्चे 13 साल की गरिमा और 10 साल का लविश है। अरविंद की मौत की खबर मिलते ही शिक्षक साथी घर पहुंच गए। शिक्षकों का कहना है कि अरविंद SIR ड्यूटी के चलते तनाव में थे। हालांकि, अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

देवरिया में रोते हुए लेखपाल बोला- दुख होता है कि मैं लेखपाल हूं

देवरिया में हार्ट अटैक से लेखपाल बीएलओ आशीष का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एक साथी लेखपाल बिलखकर रो पड़ा। उसने कहा- मुझे दुख होता है कि मैं लेखपाल हूं। ऐसा लगता है कि हम लोग नौकरी न करें। हमारे साथ कोई नेता भी खड़ा नहीं होता। हमारे परिवार का एक आदमी चला गया और कुछ नहीं हो रहा है। हम लोगों ने 5 दिन पहले ही बताया था कि तहसील में प्रॉब्लम है, कानूनगो मनमानी कर रहा है। पर किसी ने नहीं सुनी। आशीष कुमार की किसी से कोई लड़ाई नहीं हुई थी। उसने किसी को एक शब्द भी नहीं बोला था। सब उसके बारे में झूठ ही कह रहे हैं। उसे अतिरिक्त काम डालकर बेवजह परेशान किया जा रहा था।

मुरादाबाद में SIR से तंग टीचर ने का लिया था सुसाइड, जान देने से पहले फूट-फूटकर रोया

मुरादाबाद में टीचर BLO ने सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सर्वेश सिंह (46) ने जान देने से पहले BSA के नाम 3 पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें कहा- रात-दिन काम करता रहा, फिर भी SIR का टारगेट हासिल नहीं कर पा रहा।

रात बहुत मुश्किल में कटती है। सिर्फ 2-3 घंटे सो पा रहा हूं। 4 बेटियां हैं, 2 की तबीयत खराब है। मैं जीना तो चाहता हूं, लेकिन क्या करता। जो वक्त था, वह मेरे लिए पर्याप्त नहीं था। इसका वीडियो भी सामने आया।

इसमें सर्वेश फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे। वह कह रहे कि मैं 20 दिन से सोया नहीं। मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं। सर्वेश, भगतपुर टांडा थाना के गांव जाहिदपुर सिकंदरपुर कंपोजिट स्कूल में सहायक अध्यापक थे।

दन में विपक्ष एक होकर ये सवाल उठाएगा: SIR पर बोले अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने संसद के शीतकालीन सत्र पर कहा, ‘देश में तात्कालिक समस्या SIR है लोकतंत्र पर खतरे की, संविधान के खतरे की, जिस संविधान को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने बनाकर करोड़ों पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और देश के तमाम लोगों को मौलिक अधिकारों का पूरा अधिकार दिया है, उसमें मत देने का भी अधिकार है, मत देने से ज्यादा कीमती कोई और वस्तु नहीं है। उस अधिकार को भाजपा छीनना चाहती है। ये बड़ा मुद्दा है सदन में विपक्ष एक होकर ये सवाल उठाएगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘विपक्ष कब चाहता है कि सदन न चले हम तो चाहते हैं कि सदन चले और देश और जनता से जुड़ी जो समस्याएं हैं, उस पर हम सुझाव दे और समाधान ढूंढे।’

SIR पर बोले रामगोपाल- हमें इजाजत नहीं मिली तो सदन नहीं चलेगा

समाजवादी पार्टी राम गोपाल यादव ने संसद के शीतकालीन सत्र पर कहा, ‘सत्र में जो कुछ होता है वो सरकार की मंशा से होता है, हमारी तो मंशा होती नहीं तो हमें तो उम्मीद कुछ नहीं है, हमारे जो मुद्दे हैं, वो हम उठाएंगे। हमें इजाजत नहीं मिली तो सदन नहीं चलेगा। सबसे मुख्य मुद्दा ही SIR का है। इनकी मंशा है कि वैध वोटों को काट दो और कह दो कि ये घुसपैठिए…वो हम होने नहीं देंगे।’

सपा संसद में उठाएगी SIR का मुद्दा, अखिलेश दिल्ली पहुंचे

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव आज संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले संसद पहुंचे। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है और 19 दिसंबर, 2025 तक चलेगा। सपा सदन में SIR का मुद्दा उठाएगी और सरकार से कड़े सवाल करेगी।

लखीमपुर खीरी में SIR ड्यूटी के दौरान सहायक अध्यापक को हार्ट अटैक

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान एक सहायक अध्यापक को दिल का दौरा पड़ा। प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुरवा में तैनात सहायक अध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापक सोमपाल सिंह शुक्रवार को डाटा फीडिंग करते समय अचानक अस्वस्थ हो गए। उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी महसूस हुई।

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ, लेकिन शनिवार शाम उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। साथी शिक्षक और रूममेट मुकेश कुमार उन्हें तत्काल सीएचसी निघासन ले गए। वहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल और फिर लखीमपुर हाईवे हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

इसके बाद उन्हें तत्काल केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सहारनपुर निवासी सोमपाल सिंह वर्तमान में बिहारीपुरवा विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं।

प्रयागराज में SIR में लापरवाही पर 3 FIR

प्रयागराज में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 262 इलाहाबाद उत्तर में SIR में लापरवाही का मामला सामने आया है। रविवार को कर्नलगंज थाने में दो और सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। इस तरह अब तक निर्वाचन कार्य में शिथिलता को लेकर 3 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *