अलीगढ़ : अलीगढ़ में महिला कॉन्स्टेबल ने सुसाइड कर लिया है। शनिवार दोपहर 12 बजे पड़ोसी ने छत पर लगे जाल से उसे लटकते देखा। उन्होंने पुलिस बुलाई। पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची।

महिला सिपाही को फंदे से उतारा। उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 28 साल की महिला कॉन्स्टेबल हेमलता आगरा के किरावली की रहने वाली थी। 2016 बैच की सिपाही थी। उसकी तैनाती रोरावर थाने में थी। हेमलता बन्ना देवी इलाके में किराए के मकान में रहती थी।

फिलहाल, महिला सिपाही के कमरे की फोरेंसिक टीम ने तलाशी ली। सिपाही ने सुसाइड क्यों किया। अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि वह आज ड्यूटी पर नहीं गई थी।

पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल को फंदे से उतारा। उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल को फंदे से उतारा। उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसी जाल में घर के अंदर महिला का शव लटका मिला था।

इसी जाल में घर के अंदर महिला का शव लटका मिला था।

महिला कॉन्स्टेबल इसी मकान में रहती थी। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की।

महिला कॉन्स्टेबल इसी मकान में रहती थी। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की।

सिपाही की सुसाइड की सूचना पर फोरेंसिक टीम पहुंची और कमरे की तलाशी ली।

सिपाही की सुसाइड की सूचना पर फोरेंसिक टीम पहुंची और कमरे की तलाशी ली।

पड़ोसी महिला ने सिपाही को लटकते देखा

पड़ोसी मुक्ति शर्मा ने बताया, ‘दोपहर 12 बजे मैं छत पर थी। मैंने उसे फांसी पर लटकते हुए देखा। उसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और महिला सिपाही का शव उतारा।

महिला सिपाही बहुत सीधी थी। बहुत अच्छे से बात करती थी। उसके कमरे पर भी हमने कभी किसी को आते-जाते नहीं देखा। उसके मकान मालिक नरेंद्र विश्नोई भी पुलिस में हैं।’

पड़ोस में रहने वाली मुक्ति शर्मा बोलीं- लड़की बहुत सरल स्वभाव की थी। हमसे हमेशा लिहाज में बात करती थी।

पड़ोस में रहने वाली मुक्ति शर्मा बोलीं- लड़की बहुत सरल स्वभाव की थी। हमसे हमेशा लिहाज में बात करती थी।

सीओ कमलेश कुमार ने बताया-

QuoteImage

महिला आरक्षी हेमलता ने फांसी लगा ली। टीम ने महिला को फंदे से नीचे उतारा। उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों को खबर दे दी गई है।QuoteImage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *