Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

यूपी में चेतावनी- कल 30 जिलों में भीषण ठंड-कोहरा:3 दिन फिर बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश : यूपी में बारिश के बाद फिर ठंड लौट आई है। शुक्रवार सुबह 30 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। अलीगढ़-झांसी समेत कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई है। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसी महसूस हो रही थीं। लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

कोहरे के चलते आगरा में नेशनल हाईवे पर दो गाड़ियां टकराईं। बाइक सवार एक की मौत हो गई। दूसरा घायल है। हादसा नगला रामबक्श में जियो पेट्रोल पंप के सामने हुआ।

पछुआ हवा तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह-शाम गलन बढ़ गई है। सड़कों पर सन्नाटा रहा। गाड़ियों से निकले लोगों के हाथ सुन्न हो गए। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। जगह-जगह सड़कों के किनारे अलाव जलते दिखाई दिए।

मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी को उत्तराखंड और नेपाल से सटे मुरादाबाद-बरेली और बहराइच-श्रावस्ती समेत 30 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। यानी इन जिलों में बहुत अधिक घना कोहरा रहेगा। 30 से 40 किमी स्पीड से सर्द हवाएं चलेंगी। जबकि 33 जिलों में यलो अलर्ट है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ेगी। धूप निकलने के चांस कम हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि एक फरवरी से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे एक से तीन फरवरी के दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना बनेगी।

पिछले 24 घंटे की बात करें, तो प्रदेश में बुलंदशहर (8.6°C) सबसे ठंडा रहा। कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात फिर से प्रभावित हुआ है। गोरखपुर, लखनऊ समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 20 से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट भी लेट हैं। ठंड की वजह से रोडवेज बसें भी खाली ही दिखाई दे रही हैं।

लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया –

QuoteImage

अगले 24 घंटों में प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। पूर्वी और तराई के इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है।QuoteImage

झांसी में आज सुबह सीजन घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी करीब 10 मीटर तक सिमट गई।

झांसी में आज सुबह सीजन घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी करीब 10 मीटर तक सिमट गई।

बरेली का मौसम एक बार फिर से बिगड़ गया है। घने कोहरे के साथ ही गलन बढ़ गई है।

बरेली का मौसम एक बार फिर से बिगड़ गया है। घने कोहरे के साथ ही गलन बढ़ गई है।

अलीगढ़ में तड़के से ही घना कोहरा छा गया। सुबह बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकले।

अलीगढ़ में तड़के से ही घना कोहरा छा गया। सुबह बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकले।

आगरा शहर में हल्का कोहरा, जबकि बाहरी क्षेत्रों में कोहरा घना रहा। सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया।

आगरा शहर में हल्का कोहरा, जबकि बाहरी क्षेत्रों में कोहरा घना रहा। सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया।

3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

  • 31 जनवरी: कुछ जिलों में कोहरा और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • 1 फरवरी : पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
  • 2 फरवरी : पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना। तेज हवा भी चल सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *