Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

यूपी में 5 दिन बारिश का अलर्ट, भीषण कोहरा:बागपत में 15 गाड़ियां टकराईं, 20 घायल; बर्फीली हवाओं ने बढ़ी ठिठुरन

उत्तर प्रदेश : यूपी भीषण ठंड, बारिश और कोहरे की चपेट में हैं। मंगलवार को नोएडा, अलीगढ़, बागपत, जौनपुर समेत 10 शहर कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई। बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 15 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं।

हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। हादसा मंगलवार सुबह 8 बजे हुआ। मसूरी गांव के पास घने कोहरे के चलते 2 वाहन आपस में टकराए। इसके बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी एक-दूसरे से भिड़ते चले गए।

कोहरे के चलते 20 से ज्यादा ट्रेन 8 से 10 देरी से चल रही हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे गलन बनी है और लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 26 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। यानी गणतंत्र दिवस पर मौसम खराब रहेगा। बारिश से तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है।

रविवार को बुलंदशहर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। लखनऊ, बाराबंकी, हाथरस समेत 5 शहरों में बारिश हुई, जबकि अलीगढ़ और लखीमपुर खीरी में ओले भी गिरे।

बागपत में कोहरे के चलते 15 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। ज्यादातर गाड़ियां अच्छी-खासी क्षतिग्रस्त हुई है।

बागपत में कोहरे के चलते 15 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। ज्यादातर गाड़ियां अच्छी-खासी क्षतिग्रस्त हुई है।

नोएडा में शीतलहर के साथ धुंध की परत छाई हुई है। विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई।

नोएडा में शीतलहर के साथ धुंध की परत छाई हुई है। विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई।

आगरा में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। सुबह 8 बजे धूप निकल गई। लेकिन गलन बरकरार है।

आगरा में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। सुबह 8 बजे धूप निकल गई। लेकिन गलन बरकरार है।

कानपुर में मौसम साफ है। लेकिन सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार है। सुबह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।

कानपुर में मौसम साफ है। लेकिन सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार है। सुबह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।

शहरों का हाल

  • लखनऊ : मौसम साफ है। हल्की हवा भी चल रही है। सुबह और शाम के समय में ठंड बरकरार है, लेकिन पिछले दिनों की तुलना में आज ठंड से राहत है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।
  • मेरठ: हल्की धुंध है, लेकिन विजिबिलिटी पर ज्यादा असर नहीं है। हवाएं पहले से कुछ धीमी हैं। आसमान में बादल छाए हैं। अगले 1–2 दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 48 घंटे बाद कोहरे और ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा।
  • आगरा: ठंडी हवाएं चल रही हैं, इसलिए ठंड बनी हुई है। सुबह हल्का कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वंदे भारत और शताब्दी समेत कुछ ट्रेनें करीब आधा घंटा देरी से चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादल रहेंगे और बीच-बीच में धूप निकल सकती है। 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है।
  • कानपुर: शहर में सुबह से सर्द हवाओं ने गलन को बरकरार रखा है। हल्की धुंध छाई है, लेकिन विजिबिलिटी पर उसका कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। हवाओं की स्पीड बीते दिनों की अपेक्षा थोड़ी कम है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 24–48 घंटे में इसी तरह का मौसम रहेगा। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  • अलीगढ़: बूंदाबांदी और ओले पड़ने से ठंड बढ़ गई है। हल्का कोहरा छाया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं से ठिठुरन बनी हुई है।
तस्वीर अलीगढ़ की है। सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है

तस्वीर अलीगढ़ की है। सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है

क्यों पलटा मौसम, जानिए

उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। हवा की दिशा में बदलाव आया है। पहले जहां पूर्वा हवाएं चल रही थीं, अब उनकी जगह पछुआ हवाएं ले रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है और कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बन रही है।

बारिश गेहूं-मसूर के लिए फायदेमंद

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसलों में दवा का छिड़काव करें, ताकि नुकसान से बचा जा सके।

4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

  • 21 जनवरी: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं हल्का कोहरा दिख सकता है, लेकिन सर्द हवाएं चलेंगी। इससे ठंड बरकरार रहेगी।
  • 22 जनवरी: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
  • 23 जनवरी: पश्चिमी यूपी में हल्का कोहरा और बादल छाए रहेंगे। पूर्वी यूपी में भी ऐसा ही हाल रहेगा। बर्फीली हवाओं से गलन बनी रहेगी।
  • 24 जनवरी : पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती हैं। कोहरा हल्का रहेगा। सर्द हवाएं भी चलेंगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *