Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

दुल्हन की हत्या, 4 दिन पहले हुई थी शादी:प्रेमी ने खुद भी गोली मारकर जान दी; प्रतापगढ़ में चौथी पर आई थी लड़की

प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ में शादी के 4 दिन बाद दुल्हन की हत्या कर दी गई। वह चौथी पर ससुराल से मायके आई थी। प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। प्रेमिका की शादी होने से वह नाराज चल रहा था। मंगलवार सुबह दुल्हन ज्योति वर्मा घर के बाहर जा रही थी। तभी युवक उदयराज पहुंचा। लड़की को रोक लिया, जब तक वह कुछ समझ पाती उसने तमंचा निकाला और गोली मार दी।

फिर 500 मीटर दूर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना कोहड़ौर थाना क्षेत्र की है। गोली लगने से खून से लथपथ युवती वहीं गिर गई। चीख सुनकर घरवाले पहुंचे और उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले गए। वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

गंभीर हालत में युवती को प्रयागराज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गंभीर हालत में युवती को प्रयागराज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिपरी खालसा के रहने वाले उदयराज वर्मा (24) का युवती से 2 साल से अफेयर चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले राजी नहीं हुए। 4 दिन पहले ज्योति की शादी कर दी गई।सोमवार देर शाम युवती चौथी पर अपने मायके आई थी। उदयराज को इसका पता चल गया। मंगलवार सुबह वह ज्योति के घर के बाहर घात लगाकर बैठ गया।

जैसे ही वह घर से बाहर निकली। उसे गोली मार दी। लड़की की चीख सुनकर घरवाले आए, तब तक प्रेमी फरार हो गया। ज्योति 12 वीं पास थी। वहीं आरोपी उदयराज इस बार कक्षा 12 वहीं में था। उसने पेपर छोड़ दिए थे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

500 मीटर दूर नहर में मिला शव

जहां ज्योति की हत्या की गई उससे 500 मीटर दूर नहर के पास जाकर उदयराज ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उसका शव नहर में मिला। शव के पास मोबाइल फोन और 315 बोर तमंचा बरामद हुआ।

ग्रामीणों ने बताया- गोली की आवाज सुनने के बाद हम लोग भागते हुए गए। देखा युवक ने अपने आप को गोली मार ली। आरोपी युवती के ननिहाल का बताया जा रहा है।

इसी जगह 500 मीटर दूर युवक की लाश मिली है।

इसी जगह 500 मीटर दूर युवक की लाश मिली है।

पुलिस ने शुरू की जांच

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया- शुरुआती जांच में यह मामला विवाह से जुड़ी रंजिश का है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह फोटो मृतक युवक की मां की है। जिसका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह फोटो मृतक युवक की मां की है। जिसका रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *