Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

प्रयागराज में एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, तालाब में गिरा:हवा में डगमगाया, 2 को बचाया गया; माघ मेला से 3 किमी दूर हादसा

प्रयागराज : प्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट हवा में उड़ते-उड़ते डगमगाया और तालाब में गिर गया। जहां हादसा हुआ, वह शहर के बीचों-बीच का इलाका है। यहां तालाब से सटा हुआ स्कूल और रिहायशी कॉलोनियां हैं।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- एयरक्राफ्ट क्रैश होने से पहले 3 लोग पैराशूट से कूद गए और तालाब में गिरे। वहां दलदल में फंस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।

कुछ ही देर में सेना का हेलिकॉप्टर भी पहुंच गया। हालांकि, तालाब में विमान गिरा, वहां चारों तरह जलकुंभी उगी हुई है। ऐसे में एयरक्राफ्ट तक कोई भी टीम नहीं पहुंच पाई। एयरक्राफ्ट में और लोग सवार थे या नहीं, ये अभी क्लियर नहीं हो पाया है।

हादसा बुधवार दोपहर 12 बजे माघ मेले से 3 किमी दूर केपी कॉलेज के पीछे हुआ। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद शाबिर ने बताया-

QuoteImage

पास में स्कूल है। बच्चे प्रैक्टिकल दे रहे थे, तभी तेज लाल रंग दिखाई दिया। दो मिनट बाद पैराशूट खुल गए। जहाज तालाब में गिर गया। अब तक 3 लोगों को बाहर निकाला गया है। तीनों लोग वर्दी में थे।QuoteImage

एयरक्राफ्ट तालाब के बीचों-बीच गिरा। वह दलदली इलाका है। ऐसे में एयरक्राफ्ट तक कोई टीम नहीं पहुंच पाई है।

एयरक्राफ्ट तालाब के बीचों-बीच गिरा। वह दलदली इलाका है। ऐसे में एयरक्राफ्ट तक कोई टीम नहीं पहुंच पाई है।

तेज आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी।

तेज आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 3 लोग पैराशूट से कूदे थे, वह तालाब में गिर गए थे। उनको बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 3 लोग पैराशूट से कूदे थे, वह तालाब में गिर गए थे। उनको बाहर निकाला गया।

सेना का हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंच गया है। जहां एयरक्राफ्ट गिरा, वहां का एरियल सर्वे कर रहा है।

सेना का हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंच गया है। जहां एयरक्राफ्ट गिरा, वहां का एरियल सर्वे कर रहा है।

NDRF-SDRF की टीम बुलाई गई

एयरक्राफ्ट को रेस्क्यू करने के लिए NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। तालाब में विमान गिरा है, जहां चारों तरफ जलकुंभी उगी हुई है। ऐसे में अभी तक कोई भी टीम एयरक्राफ्ट तक नहीं पहुंच पाई है।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- रॉकेट जैसी आवाज आई

प्रत्यक्षदर्शी पदम सिंह ने बताया-हम लोग स्कूल कैंपस में थे, तभी रॉकेट जैसी आवाज आई। आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग दलदल में फंसे थे। हम लोग तालाब में कूद गए और 3 लोगों को बाहर निकाला। एयरक्राफ्ट मेला की तरफ से आया था।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- 2 को बाहर निकाला गया

प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद शाबिर ने बताया- पास में स्कूल है। बच्चे प्रैक्टिकल दे रहे थे, तभी तेज लाल रंग दिखाई दिया। दो मिनट बाद पैराशूट खुल गए। जहाज तालाब में गिर गया। अब तक 2 लोगों को बाहर निकाला गया है। तीनों लोग वर्दी में थे।

एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट डगमगाया और तालाब में गिरा

प्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट हवा में उड़ते-उड़ते डगमगाया और तालाब में गिर गया। जहां हादसा जहां हुआ, वह शहर के बीचों-बीच का इलाका है। यहां तालाब से सटा हुआ स्कूल और रिहायशी कॉलोनियां हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *