रायबरेली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने रायबरेली के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा- नरेंद्र मोदी सारा पावर अपने हाथों में लेकर गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाकर उनका अपमान किया है।
मगर मुख्य बात नाम बदलने की नहीं है। हमारी गरीब जनता को जो सुरक्षा दी गई थी, उसे मोदी सरकार ने खत्म कर दिया है। एक तरफ हम जनता की रक्षा कर रहे हैं। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी देश का पूरा धन खींचकर अंबानी और अडाणी के हाथों में दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को बचाने का आंदोलन कर रही है। हम मजदूरों की रक्षा के लिए मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।
राहुल ने मंगलवार सुबह कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, फिर रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। टॉस के लिए सिक्का भी उछाला। इसके बाद राहुल चौपाल लगाएंगे। इस दौरान मनरेगा मजदूरों से बात करेंगे।
इधर, शहर में राहुल और अखिलेश के पोस्टर लगे हैं। इनमें दोनों को इंडी गठबंधन का “कप्तान” बताया गया है। इनमें लिखा है- 2027 और 2029 के इंडिया के कप्तान। पोस्टर सपा नेता राहुल निर्मल त्यागी ने लगवाए हैं।

राहुल गांधी ने रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों से एक-एक करके मुलाकात भी की।
राहुल के साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी सोमवार देर रात रायबरेली पहुंचे। लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। वे भुएमऊ गेस्ट हाउस में रातभर रुके। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी अब तक 5 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका छठा दौरा है। इससे पहले राहुल 10 सितंबर 2025 को रायबरेली दौरे पर आए थे।
राहुल बोले-मोदी गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं
राहुल गांधी ने कहा- नरेंद्र मोदी सारा पावर अपने हाथों में लेकर गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाकर उनका अपमान किया है। मगर मुख्य बात नाम बदलने की नहीं है। हमारी गरीब जनता को जो सुरक्षा दी गई थी, उसे मोदी सरकार ने खत्म कर दिया है।
कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को बचाने का आंदोलन कर रही है और हम मजदूरों की रक्षा के लिए मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। एक तरफ हम जनता की रक्षा कर रहे हैं और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी देश का पूरा धन खींचकर अंबानी और अडाणी के हाथों में दे रहे हैं।
राहुल गांधी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
राहुल गांधी ने रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने टीमों के खिलाड़ियों से एक-एक करके मुलाकात की।
रायबरेली में लगे राहुल-अखिलेश के पोस्टर लगे
रायबरेली शहर के कई इलाकों में बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं, जिनमें राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को INDIA गठबंधन का “कप्तान” बताया गया है।

