Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

मां ने 10 महीने के बेटे को चूल्हे में डाला:सोनभद्र में जिंदा जला मासूम, खुद भी फंदे से लटकी, पति से फोन पर झगड़ा हुआ था

सोनभद्र : सोनभद्र में एक मां ने अपने 10 महीने के बेटे को जलते चूल्हे में झोंक दिया। चूल्हे की आग में मासूम तड़प-तड़पकर जिंदा जल गया। बच्चे को मारने के बाद महिला ने खुद फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। सुबह परिजन उठे तो देखा कि घर के बरामदे में रखे चूल्हे में मासूम का अधजला शव पड़ा था।

घबराए परिजन कमरे में गए, देखा महिला फंदे से लटक रही थी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। पड़ोसी चीख-पुकार सुनकर दौड़े पहुंचे। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजन के अनुसार, बुधवार को ही महिला अपने ससुराल से मायके आई थी। रात में फोन पर उसका अपने पति से झगड़ा हुआ था। घटना बभनी थानाक्षेत्र के जोबेदह आसनडीह गांव की बुधवार रात की है।

यहीं पर चूल्हे में महिला ने अपने बेटे को जलाकर मार डाला। फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यहीं पर चूल्हे में महिला ने अपने बेटे को जलाकर मार डाला। फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एक दिन पहले मायके आई थी

दरअसल, मृतका राजपति का सोनभद्र के जोबेदह गांव में मायका है। बुधवार को वह अपने ससुराल से यहां आई थी। राजपति की शादी छत्तीसगढ़ के ढेंगरपानी के रहने वाले पतिराज से हुई थी। मायके वालों के अनुसार, बुधवार रात में सभी ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद वह अपने 10 महीने के छोटे बेटे के साथ कमरे में सोने चली गई। जबकि उसका बड़ा बेटा अपने मामा के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था।

देर रात तक वह अपने पति से फोन पर बात करती रही। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। परिजन ने कहा- गुस्से में उसने अपने 10 महीने के मासूम को चूल्हे में झोंक दिया। फिर कमरे में साड़ी को फंदा बनाकर झूल गई। सुबह जब हम सब जागे तो देखा कि बरामदे में बने चूल्हे में बच्चे का अधजला शव पड़ा है।

एक दिन पहले मासूम ने वीडियो कॉल पर अपने पिता से बात की थी।

एक दिन पहले मासूम ने वीडियो कॉल पर अपने पिता से बात की थी।

अंदर कमरे में देखा कि उसकी मां फंदे से लटक रही है। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े पहुंचे। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला ने वारदात से पहले अपने पति से फोन पर बात की थी। इसके बाद ही उसने वारदात को अंजाम दिया।

महिला के ससुर राजकुमार ने बताया कि उसका भाई दशरथ बहू को ससुराल लाने गया था, लेकिन वह बुधवार दोपहर ही अपने मायके चली गई थी।

महिला के ससुर राजकुमार ने बताया कि उसका भाई दशरथ बहू को ससुराल लाने गया था, लेकिन वह बुधवार दोपहर ही अपने मायके चली गई थी।

पति मुंबई के कुर्ला में काम करता है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद यह घटना हो गई। उसका बड़ा बेटा दूसरे कमरे में अपने मामा के साथ सोया था।

महिला के ससुर राजकुमार ने बताया कि उसका भाई दशरथ बहू को ससुराल लाने गया था, लेकिन वह बुधवार दोपहर ही अपने मायके चली गई थी। यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी उन्हें सुबह मिली। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग रहते हैं। मृतका का पति मुंबई में काम करता है और पति-पत्नी के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी।

बड़ा बेटा दूसरे कमरे में अपने मामा के साथ सोया था

महिला के पिता रामसुंदर ने बताया कि वह बुधवार दोपहर ही अपने ससुराल से मायके आई थी। रात में खाना खाने के बाद सभी लोग दूसरे कमरे में सोने चले गए। यह सब कैसे और कब हो गया, किसी को पता नहीं चला। सुबह जब परिजन उठे और कमरे में गए तो मां-बेटे के शव देखकर सभी के होश उड़ गए।

परिजनों में मचा कोहराम

महिला का शव फंदे से लटक रहा था, जबकि चूल्हे में बच्चे के अवशेष मिले। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मख्खन लाल ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में महिला के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। गांव में इस हृदय विदारक घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *