Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

UP में एक सप्ताह भीषण गर्मी, 45 पार पहुंचेगा पारा:16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

लखनऊ : यूपी में गर्मी का सितम का शुरू हो गया है। इस सीजन में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। एक सप्ताह भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

प्रयागराज 44.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा। 16 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कानपुर का पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान जताया है। मंगलवार को झांसी और कई जिलों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

24 घंटे के दौरान अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, अयोध्या, लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, बरेली और उन्नाव में रात का 2-3 डिग्री बढ़ा है।

इसी तरह बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर संभल, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

आगरा में DM ने बदला स्कूल का समय

21 से 26 अप्रैल तक मौसम के शुष्क और साफ रहने की संभावना है। 22 से 24 अप्रैल तक कहीं-कहीं लू चलने का अनुमान है। आगरा में बढ़ते तापमान और हीट वेव को देखते हुए डीएम ने कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया।

हीट स्ट्रोक का भी खतरा

तापमान अगर 42 डिग्री से अधिक हुआ तो हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। जबकि 44 और 45 डिग्री तापमान में इसके आसार सबसे ज्यादा होते हैं। इसलिए बाहर निकलने पर छाता और ठंडे पानी की बोतल लेकर चलें। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बंद स्थानों में रहें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *