- विरोध को देखते हुए 200 कांग्रेसी-सपा कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट
वाराणसी : पीएम मोदी ने वाराणसी में मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। अब दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है। इसमें दोनों देशों के सीनियर अफसर भी शामिल हैं।
इससे पहले, पीएम मोदी पुलिस लाइन से 3 किमी लंबा रोड शो करते हुए होटल ताज पहुंचे। इस दौरान मोदी के वेलकम के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े रहे। काफिले पर फूल बरसाए। शंखनाद किया।
उत्साह देखकर पीएम ने ड्राइवर से गाड़ी को पब्लिक के करीब ले जाने को कहा। इससे पहले, एयरपोर्ट पर पीएम का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी ने स्वागत किया। PM एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। फिर वहां से सड़क मार्ग से होटल ताज।
बुधवार (10 सितंबर) देर रात यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत कांग्रेस-सपा के 200 नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। दरअसल, यूपी कांग्रेस ने वोट चोरी को लेकर वाराणसी में प्रदर्शन का ऐलान किया था।
मॉरीशस PM आज शाम नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे, जहां गंगा आरती देखेंगे। PM रामगुलाम के सम्मान में योगी सरकार ने शाम को होटल ताज में डिनर रखा है।

पब्लिक का उत्साह देखकर पीएम ने ड्राइवर से गाड़ी को करीब ले जाने का इशारा किया।

भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी का कटआउट कार्यक्रम स्थल पर लगाने के लिए ले जाता हुआ।

ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ता PM मोदी के वेलकम के लिए चौराहों पर खड़े हैं।
मॉरीशस पीएम 9 से 16 सितंबर तक भारत यात्रा पर हैं। कल यानी 12 सितंबर को मॉरीशस PM बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर सुबह 10.30 बजे अयोध्या के लिए रवाना होंगे, जहां रामलला का आशीर्वाद लेंगे। मॉरीशस के PM बुधवार शाम को काशी पहुंचे थे।
मॉरीशस पीएम तिरूपति बालाजी भी जाएंगे। इसके अलावा, मुंबई में एक व्यवसायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले, डॉ. रामगुलाम मई 2014 में भारत आए थे, जब वे प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित एकमात्र गैर-सार्क नेता थे।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने PM मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए
मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने विदेश सचिव विक्रम मिश्री से मुलाकात की
मंत्री दयाशंकर मिश्रा बोले- PM के आने से काशी का विकास हुआ
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने कहा- दुनिया में मॉरीशस को दूसरा भारत माना जाता है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का कल काशी में आगमन हो चुका है। आज प्रधानमंत्री मोदी काशी आ रहे हैं।
काशी देश की सांस्कृतिक राजधानी है। मोदी जी के आने के बाद से काशी नगरी का जो विकास हुआ है, दुनिया उसको देखना चाहती है। आज उनके बीच में वार्ता होनी है। निश्चित रूप से दोनों देशों के बीच रिश्तों को और प्रगाढ़ता मिलेगी।

