Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

UP में 40 दिन बाद स्कूल खुले, फूल बरसाकर स्वागत:तिलक लगाए, चॉकलेट और गुब्बारे दिए

दैनिक उजाला, लखनऊ : यूपी में 40 दिन बाद आज से स्कूल खुल गए हैं। गर्मी की छुट्टी के बाद छात्र हंसते-खेलते पहले दिन सुबह 7 बजे स्कूल पहुंचे। पहले दिन स्कूलों को फूलों, पत्तियों, रंगोली, झंडियों और गुब्बारों से सजाया गया। गेट पर उनका स्वागत करने के लिए स्कूल के टीचर्स खड़े थे।

लखनऊ में टीचर्स ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर फूल बरसाए। उन्हें चॉकलेट और गुब्बारे गिफ्ट में दिए गए। बुलंदशहर में भी ऐसा ही देखने को मिला। गोंडा में टीचर्स ने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें खिलाया।

काशी में स्कूल पहुंचे बच्चों ने स्कूल की दहलीज को छूकर प्रणाम किया। पूजा रूम में जाकर मां सरस्वती का दर्शन-पूजन किया, फिर क्लासरूम में गए। वाराणसी में एक पिता बच्चे को गोद में लेकर स्कूल पहुंचे। जब बच्चा रोने लगा तो पिता ने कहा, “यहां और भी बच्चे हैं, यहीं खेलो और पढ़ाई करो।”

यूपी में इस समय 1.54 लाख परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 1.58 करोड़ छात्र-छात्राएं हैं। शिक्षकों की संख्या 5 लाख से ज्यादा हैं। प्राइमरी स्कूल 20 मई से 15 जून तक बंद थे। गर्मी के चलते सरकार ने बच्चों की छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी थी।

टीचर्स सुबह स्कूल के गेट पर खड़े थे। जैसे ही बच्चे पहुंचे, टीचर्स ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

टीचर्स सुबह स्कूल के गेट पर खड़े थे। जैसे ही बच्चे पहुंचे, टीचर्स ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

बच्चों को टीचर्स ने चॉकलेट और गुब्बारे गिफ्ट किए।

बच्चों को टीचर्स ने चॉकलेट और गुब्बारे गिफ्ट किए।

पहले दिन स्कूल में बच्चों ने डांस क्लास में हिस्सा लिया।

पहले दिन स्कूल में बच्चों ने डांस क्लास में हिस्सा लिया।

वाराणसी-

वाराणसी में आरआरवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्कूल जाने के दौरान प्ले ग्रुप का स्टूडेंट रोने लगा।

वाराणसी में आरआरवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्कूल जाने के दौरान प्ले ग्रुप का स्टूडेंट रोने लगा।

वाराणसी में टीचर्स ने बच्चों को तिलक लगाया और फूल बरसाकर स्वागत किया।

वाराणसी में टीचर्स ने बच्चों को तिलक लगाया और फूल बरसाकर स्वागत किया।

बाकी अन्य शहर-

तस्वीर बुलंदशहर की है। यहां टीचर्स ने केक काटकर बच्चों का स्वागत किया।

तस्वीर बुलंदशहर की है। यहां टीचर्स ने केक काटकर बच्चों का स्वागत किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *