Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू की शादी टली:लड़की के पिता ने कन्फर्म किया, बोले दामाद 2-3 महीने क्रिकेट में बिजी हैं

वाराणसी : क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की डेट टल गई है। अब यह शादी 18 नवंबर को काशी में नहीं होगी। संभावना है कि शादी तीन महीने बाद फरवरी 2026 में हो सकती है। हालांकि, नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।

प्रिया के विधायक पिता तूफानी सरोज ने बताया कि रिंकू की घरेलू क्रिकेट में व्यस्तता के कारण शादी की डेट आगे बढ़ाई गई है। अक्टूबर से फरवरी के बीच रिंकू सिंह प्रदेश की टीम की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। इसके बाद रिंकू और प्रिया शादी करेंगे।

इससे पहले, 8 जून को लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी हुई थी। इसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, इकरा हसन समेत 300 VIP गेस्ट शामिल हुए थे।

रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई तो वह रो पड़ी थीं। रिंकू ने उन्हें संभाला था।

रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई तो वह रो पड़ी थीं। रिंकू ने उन्हें संभाला था।

सगाई में रिंकू के अंगूठी पहनाने पर भावुक हो गई थीं प्रिया

रिंग सेरेमनी के दौरान स्टेज पर जब रिंकू ने प्रिया को अंगूठी पहनाई तो वह भावुक हो गईं और फफक कर रो पड़ी थीं। रिंकू ने उन्हें संभाला। सेरेमनी के बाद दोनों ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। मेहमानों और परिवारजन के साथ रिंकू-प्रिया ने जमकर डांस किया था।

8 जून को रिंग सेरेमनी के बाद सांसद प्रिया सरोज ने जमकर डांस किया था।

8 जून को रिंग सेरेमनी के बाद सांसद प्रिया सरोज ने जमकर डांस किया था।

प्रिया-रिंकू ने एक-दूसरे को डिजाइनर रिंग पहनाई थी

सगाई में प्रिया ने रिंकू को कोलकाता से मंगवाई गई डिजाइनर रिंग पहनाई, जबकि रिंकू ने प्रिया को मुंबई से खरीदी गई डिजाइनर रिंग पहनाई। दोनों अंगूठियों की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपए थी। इस मौके पर प्रिया ने पिंक लहंगा पहना था, जबकि रिंकू व्हाइट शेरवानी में नजर आए।

क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया

रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी दिलचस्प है। बात करीब दो साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं।

इसी दौरान, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से बातचीत शुरू हुई।

रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *