Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

यूपी में आगरा-मथुरा समेत 7 शहरों में तेज बारिश:मेरठ और गाजियाबाद के स्कूलों में छुट्‌टी; पूरे प्रदेश में बरसात का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे

दैनिक उजाला, मथुरा : पश्चिमी यूपी में शुक्रवार रात अचानक मौसम बदल गया। आगरा और मथुरा में 1 घंटे से बारिश हो रही है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। यूपी में लगातार चौथे दिन बारिश देखने को मिली। मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में दोपहर में बरसात हुई। वहीं, नोएडा, मेरठ और सहारनपुर में सुबह बारिश हुई।

गाजियाबाद में लगातार बारिश के कारण कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल 3 दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सभी बोर्ड के स्कूल 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे। वहीं, ठंड के कारण कल मेरठ में छुट्‌टी घोषित की गई है। शनिवार को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में ओले भी गिरेंगे।

बारिश की वजह से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। हालांकि रात के पारे में हल्की कमी देखने को मिली।

कल लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया, पहले अरब सागर और फिर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं की वजह से मौसम बदला है।

पश्चिमी यूपी से शुरू होकर शनिवार को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं संग ओले गिरने के भी आसार हैं।

बारिश की 6 तस्वीरें…

मथुरा में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदला। तेज बारिश होने लगी।

मथुरा में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदला। तेज बारिश होने लगी।

आगरा में तेज हवाओं के साथ एक घंटे से ज्यादा समय तक बारिश हुई।

आगरा में तेज हवाओं के साथ एक घंटे से ज्यादा समय तक बारिश हुई।

बुलंदशहर में बारिश हो रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है।

बुलंदशहर में बारिश हो रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है।

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हैं। अभी भी बारिश हो रही है।

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हैं। अभी भी बारिश हो रही है।

नोएडा में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे राहगीर परेशान हो गए। मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

नोएडा में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे राहगीर परेशान हो गए। मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। 48 घंटे में यूपी के दिन के तापमान में बड़ा बदलाव होने की आशंका नहीं है।

अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

28 दिसंबर: पश्चिमी-पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कोहरा भी छाया रहेगा। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रहेगी।

29 दिसंबर: मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, सुबह कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी 200 मीटर तक रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *