प्रयागराज : पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- अखिलेश यादव महाकुंभ में एक बार डुबकी लगा लें तो उनकी सारी निगेटिविटी धुल जाएगी। जिनकी मानसिकता में ही निगेटिविटी भरी हो, उन लोगों को हर काम में कमी दिखाई देती है। इससे वह समाज में भ्रम और भय पैदा करते हैं।

नकवी महाकुंभ की तैयारियों के बीच शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे हैं। जहां उन्होंने अखिलेश यादव के X पर पोस्ट को लेकर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने 25 और 26 दिसंबर को महाकुंभ की तैयारियों पर सवाल किए थे।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- महाकुंभ की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। महाकुंभ पर पूरे विश्व की नजर है। योगी सरकार इसे भव्य, दिव्य बनाने में जुटी है। इस बार महाकुंभ पूरे विश्व के लोगों को भारत की भव्य और दिव्य छवि को दिखाएगा।

प्रयागराज के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते पूर्व केंद्रीय मंत्री।

प्रयागराज के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते पूर्व केंद्रीय मंत्री।

महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था एकदम दुरुस्त

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने महाकुंभ में आतंकी पन्नू की धमकी पर कहा- यूपी में योगी सरकार में जिस प्रकार से दंगाइयों और गुंडों की कुटाई हुई है। उसको सभी ने देखा है। ऐसे में उनके हश्र को देखने के बाद किसी में भी हिम्मत नहीं होगी कि वह महाकुंभ में इस प्रकार हरकत करें।

उन्होंने कहा- योगी सरकार की तरफ से महाकुंभ की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। मैंने खुद आज सुबह संगम क्षेत्र देखा है। जहां व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखी हैं।

मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश ने की तरक्की

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा- देश ने पूर्व प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो विकास किया है, उसे सभी जानते हैं। आत्मनिर्भर भारत का जो सफल सफर है। उसे आगे बढ़ाने के मजबूत स्तंभ मनमोहन सिंह थे।

बिना किसी राजनैतिक परिवार के उन्होंने यहां तक का सफर तय किया। उनके साथ संसद में काफी समय बिताने का मौका मिला। वह कुशल व्यवहार के धनी व्यक्ति थे। उनके जाने से देश को क्षति हुई है।

प्रयागराज के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते मुख्तार अब्बास नकवी।

प्रयागराज के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते मुख्तार अब्बास नकवी।

मोहन भागवत ने सही कहा, संवाद से ही समाधान

उन्होंने- संघ प्रमुख मोहन भागवत के दिए बयान कि हर धार्मिक स्थल के नीचे मंदिर नहीं खोजना चाहिए, इससे सौहार्द बिगड़ेगा। इस पर अपनी सहमति जताई। उन्होंने कहा- कुछ विदेशी आक्रमणकारियों ने देश में जो किया, उस कलंक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

जिस प्रकार से राम मंदिर का समाधान निकला, उसी प्रकार ऐसे मामलों का संवाद के जरिए हल निकाला जाएगा। मोहन भागवत का कहना ठीक है कि ऐसे मामलों का संवाद से समाधान होना चाहिए।

जानिए अखिलेश यादव ने क्या लिखा…

‘ये है भाजपा सरकार में ‘प्रयागराज महाकुंभ 2025’ की तैयारी की सच्चाई! कम से कम पुलिस विभाग का काम तो बहुत पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था क्योंकि सुरक्षा चक्र का प्रबंधन किसी अंतिम दिन की प्रतीक्षा नहीं करता है।

प्रयागराज की आहत जनता पूछ रही है कि महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाने के लिए तो भाजपा सरकार बहुत तत्पर थी पर वैसी तेज़ी प्रशासनिक प्रबंधन के लिए क्यों नहीं दिखाई जा रही है।

प्रबंधन करते समय प्रयागराज और मेला क्षेत्र के आसपास की स्थानीय जनता की जरूरतों और समस्याओं को नजरअंदाज करने की जो शिकायतें मिल रही हैं, उनका भी तुरंत समाधान किया जाए।

प्रयागराज के निवासियों के बीच किसी इमरजेंसी के घटित होने पर आवागमन और परिवहन को लेकर मन में जो चिंता है, उसके निराकरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए।

हम चाहते हैं महाकुंभ भी चले और प्रयागराज भी गतिमान रहे। अगर शासन-प्रशासन महाकुंभ की तैयारी में विफल हो गया है तो सहायता करने के लिए हम अपने सच्चे-समर्पित कार्यकर्ता भेजने का प्रस्ताव रखते हैं क्योंकि भाजपा वाले तो कहीं खाने-कमाने या चुनाव के जोड़-जुगाड़ में लगे होंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner