वाराणसी : गृहमंत्री अमित शाह काशी में 4 राज्यों के CM के साथ मीटिंग कर रहे हैं। होटल ताज में 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक चल रही है। इसमें यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और 120 अधिकारी शामिल हुए हैं।
सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक में विकास, सड़क, सुरक्षा, परिवहन, बिजली, पानी, पर्यावरण, वन समेत राज्यों के बीच सीमा विवाद, राज्य सरकारों से जुड़े ऐसे मामले जो केंद्र सरकार के बिना नहीं सुलझ सकते… इन पर चर्चा हो रही।
साथ ही इन राज्यों में बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या मुस्लिमों के अलावा भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ, पॉक्सो, महिला अपराध समेत अन्य सुरक्षा से संबंधित मामलों को लेकर चर्चा हो रही।
हिमालय से जुड़ी नदियों को जोड़ने, पर्यावरण, खनन, कृषि, धार्मिक पर्यटन जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होनी है।

सीएम योगी ने गृहमंत्री अमित शाह को शॉल भेंट कर स्वागत किया।
बैठक के बाद शाह काशी विश्वनाथ के दर्शन और रुद्राभिषेक कर सकते हैं। इससे पहले मंगलवार सुबह CM योगी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां दूध, दही, गंगाजल, शहद और शक्कर से पंचामृत अभिषेक किया। फिर CM संकट मोचन मंदिर पहुंचे। संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।

बैठक के मेजबान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार रात होटल ताज में रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें गृहमंत्री अमित शाह समेत चारों राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहे।
गृहमंत्री अमित शाह सोमवार शाम 5.40 बजे काशी पहुंचे। एयरपोर्ट पर CM योगी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद शाह योगी के साथ सीधे काल भैरव पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन करने के दौरान एक पंडित ने शाह की दंड से नजर उतारी। इसी बीच सीएम योगी हंसने लगे और हाथ के इशारे से पंडित को रोक दिया।
इसके बाद शाह होटल ताज पहुंचे। एयरपोर्ट से होटल ताज तक पूरे रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। होटल ताज में शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के माेहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डिनर किया।
MP के CM ने लहुराबीर में ठेले पर नारियल पानी पीया

सुबह करीब 10 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर ताज होटल आ रहे MP के सीएम मोहन यादव रास्ते में रुके। लहुराबीर के पास एक नारियल पानी के ठेले से नारियल पानी पीया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद रहे।
MP के CM ने काशी विश्वनाथ का अभिषेक किया
MP के सीएम मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ का अभिषेक किया। राज्य की खुशहाली की कामना की। इसके बाद वह काल भैरव मंदिर पहुंचे। बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन किया।
तस्वीरें


मेजबान CM योगी ने सभी का स्वागत किया

मेजबान CM योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह का स्वागत किया। उन्हें वाराणसी का ODOP का स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद योगी ने उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के CM माेहन यादव और छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय का अभिनंदन किया।
CM योगी के मूवमेंट रूट पर फंसी एंबुलेंस, पुलिस ने निकाली

CM योगी के संकट मोचन मंदिर जाने के दौरान लंका के भिखारीपुर तिराहे पर आज यातायात रोका गया था। रुके हुए ट्रैफिक के बीच अचानक एक एंबुलेंस आकर जाम में फंस गई। तभी मौके पर मौजूद डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार और डीसीपी गोमती आकाश पटेल ने एंबुलेंस के लिए ट्रैफिक क्लियर कराया और एंबुलेंस को अस्पताल के लिए भेजा।
योगी ने काशी विश्वनाथ का पंचामृत अभिषेक किया





बैठक से पहले योगी बोले- PM के टीम इंडिया दृष्टिकोण को नई शक्ति मिलेगी
सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक से पहले योगी ने सोशल मीडिया X पर लिखा- बाबा विश्वनाथ की कृपा भूमि, अविनाशी काशी में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सहभाग करूंगा। संघीय एकता, राष्ट्रीय अखंडता और क्षेत्रीय विकास को सुदृढ़ करने वाली यह परिषद प्रधानमंत्री के टीम इंडिया दृष्टिकोण को नई शक्ति और गति प्रदान करेगी।

