वाराणसी : वाराणसी में पुलिस लाइन से कचहरी रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम सड़क पर उतर गई है। 3 थानों की पुलिस समेत RAF की टीम मौके पर है। इसके अलावा दंगा नियंत्रण वाहन को भी बुलाया गया है।
रविवार सुबह साढ़े 11 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। इसके लिए 3 जेसीबी लगाए गए हैं। सबसे पहले कचनार शहीद मजार की दीवार तोड़ी गई। इसके बाद दुकानों को तोड़ा गई। इस दौरान कई दुकानों में सामान रखे रहे। दायम खान मस्जिद की आड़ में 6 से अधिक दुकानों ने अतिक्रमण कर रखा था। इस पर भी बुलडोजर चला।
अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। जबकि वाहनों को एक लेन से ही गुजारा जा रहा है। इस दौरान करीब 1 Km लंबा जाम लग गया।
PWD के एक्सईएन केके सिंह ने बताया- पुलिस लाइन से कचहरी तक करीब 300 मीटर तक रोड को चौड़ा किया जाएगा। 71 लोगों को 3 करोड़ 52 लाख रुपए मुआवजा दिया जा चुका है। यहां 60 मीटर तक सड़क चौड़ी होगी।
देखिए…



CM योगी समेत वीआईपी गुजरते हैं इस रोड से
माना जा रहा है कि सीएम योगी समेत अन्य वीआईपी का वाराणसी दौरा अधिकतर हेलिकॉप्टर से होता है। पुलिस लाइन में उनका हेलिकॉप्टर उतरता है और वहां से काफिला कार से सर्किट हाउस आता है। पुलिस लाइन चौराहे से कचहरी चौराहे तक पक्की बाज़ार इलाके की सड़क कम चौड़ी होने के कारण आवागमन बाधित होता है।
कचहरी से पांडेयपुर, सारनाथ जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल अधिक होता है। इसलिए लगभग 300 मीटर के रोड को चौड़ा किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने नापी कर ली है। अतिक्रमण की जद में 35 मकान-दुकान हैं। सभी को मुआवजा दिया जा चुका है। यहां 60 मीटर तक सड़क चौड़ी होगी।

