Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

PM ने कमिश्नर से पूछा- गैंगरेप मामले में क्या हुआ:वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही एक्शन में दिखे मोदी

वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को काशी दौरे पर हैं। सुबह सवा दस बजे एयरपोर्ट पर उतरते ही PM मोदी एक्शन के मूड में दिखे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप को लेकर सवाल-जवाब किए। उन्होंने कमिश्नर से वारदात की पूरी जानकारी ली। कहा- सभी दोषियों पर सख्त एक्शन हो। साथ ही, ऐसी घटना दोबारा न होने पाए।

कमिश्नर ने पीएम मोदी को केस की पूरी स्टेट्स रिपोर्ट बताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द अन्य 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्य आरोपी का कैफे सील कर दिया गया है।

सबसे पहले वाराणसी एयरपोर्ट की तस्वीरें देखिए…

अब शहर में हुई गैंगरेप की घटना के बारे में…

वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 23 लड़कों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया था, फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। इसके बाद छात्र बदहवास हालत में घर पहुंची थी। दो दिन तक बेहोश रही थी।

छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया- मेरी बेटी 29 मार्च को अचानक लापता हो गई। दोस्तों, रिश्तेदारी सब जगह ढूंढा। उसके दोस्त दानिश और आयुष को भी फोन किए। 4 अप्रैल की सुबह पुलिस ने मेरी बेटी को घर पहुंचाया। वह बेसुध थी, हालत बिल्कुल ठीक नहीं थी।

उसको नॉर्मल होने में 48 घंटे लगे। फिर उसने गैंगरेप के बारे में बताया। मेरी बेटी के साथ 6 दिन में 23 लड़कों ने हैवानियत की, फिर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने 7 अप्रैल को FIR दर्ज की। पुलिस की जांच में होटल्स और कैफे की लोकेशन मिली। रेप करने वाले 12 लोग अरेस्ट हुए हैं। पुलिस पूछताछ के बाद अनमोल गुप्ता सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड निकला है।

वाराणसी में गैंगरेप की घटना के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन करके कार्रवाई की मांग की थी।

वाराणसी में गैंगरेप की घटना के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन करके कार्रवाई की मांग की थी।

अब तक 12 गिरफ्तार, 11 की तलाश में दबिशें

पुलिस ने अब तक गैंगरेप में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें अभी 11 लोगों की पहचान होनी बाकी है। पुलिस ने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उनसे पूछताछ करके रेप करने वाले आरोपियों की पहचान क्लियर की जा रही है। जिनका नाम पता मिल गया है उन्हें इन्हें पुलिस ढूंढ रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *