Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

महाकुंभ में पहली बार राजस्थान की कैबिनेट बैठक:CM और 115 MLA पहुंचे

दैनिक उजाला, प्रयागराज : महाकुंभ का शनिवार को 27वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अभी मेला 18 दिन और चलेगा। आज संगम पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रहेगी। रविवार को भी ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रयागराज पहुंचे। भजनलाल 10.30 बजे संगम पहुंचेंगे। यहां स्नान करने के बाद हनुमान मंदिर दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद 115 विधायकों संग सेक्टर-6 स्थित राजस्थान सरकार पवेलियन पर कैबिनेट मीटिंग करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग डुबकी लगाई

यह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग संगम में डुबकी लगाई।

यह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग संगम में डुबकी लगाई।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ संगम स्नान किया। उन्होंने कहा- पुण्य धरा प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर पुण्य सलिला मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम तट पर सपरिवार पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की। मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सौभाग्य का वास हो।

महाकुंभ में संन्यासी अखाड़ों की नई विधायिका का चुनाव सम्पन्न

महाकुंभ से अखाड़ों के विदा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। सेक्टर 20 में बने अखाड़ा क्षेत्र में प्रमुख शैव अखाड़ों ने रवानगी से पहले की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसी के अंतर्गत अखाड़े में पंच परमेश्वर या नई विधायिका का चुनाव भी किया गया।

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने अपनी नई विधायिका का चयन कर लिया। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत जमुनापुरी जी का कहना है श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी अखाड़े में 8 श्री महंत और 8 उप महंत का चयन किया है। छावनी में धर्म ध्वजा के नीचे नए पंच परमेश्वर का चुनाव सम्पन्न हुआ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *