Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

‘लोकसभा चुनाव के बाद INDIA गठबंधन का क्या हुआ? जमीन में दबा या हवा में हुआ गायब

  • लोकसभा चुनाव के बाद INDIA गठबंधन की कोई चर्चा नहीं हो रही है, हाल ही में कांग्रेस ने अहमदाबाद में पार्टी की बड़ी बैठक भी की

नई दिल्ली : उद्धव गुट की पार्टी शिवसेना (UBT) ने एक बार फिर कांग्रेस को चेताया है। हाल ही में अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के अधिवेशन पर भी सवाल खड़े किए हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक की स्थिति के बारे में बात करनी चाहिए। अहमदाबाद में पार्टी की हालिया बैठक में विपक्षी गठबंधन के बारे में सवालों का जवाब देना चाहिए था। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में शिवसेना (UBT) ने लिखा कि कांग्रेस ने अहमदाबाद की बैठक में केवल अपने बारे में बात की है। कांग्रेस को इंडिया गठबंधन की स्थिति के बारे में चर्चा करनी चाहिए।

 कांग्रेस अध्यक्ष की है जिम्मेदारी- शिवसेना (UBT)

शिवसेना (UBT) की ओर से संपादकीय में लिखा गया कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया ब्लॉक की स्थिति के बारे में सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस को अपने अहमदाबाद सत्र में इस पर बात करनी चाहिए। लोकसभा चुनाव के बाद गठबंधन का क्या हुआ? क्या यह जमीन में दब गया या हवा में गायब हो गया? इस सवाल का जवाब देने की जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष की है।

क्या कांग्रेस फिर करेगी हार का स्वागत

सामना में लिखे संपादकीय में शिवसेना (यूबीटी) ने बिहार, गुजरात और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के रुख को भी जानना चाहा। उद्वव गुट की शिवसेना ने पूछा कि क्या कांग्रेस फिर से हार का स्वागत करेगी?

एमपी और आंध्र प्रदेश में प्रयास करने की जरूरत

शिवसेना (यूबीटी) ने कहा, ‘कांग्रेस ने गुजरात में अपना अधिवेशन किया, लेकिन इससे लोकसभा चुनावों में राज्य में कोई सफलता नहीं मिली, क्योंकि पार्टी ने 2014 के बाद पश्चिमी राज्य में एक सीट जीती है।’ उद्धव गुट की शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में प्रयास करने की जरूरत है।

अहमदाबाद में पार्टी का दो दिन चला अधिवेशन

बता दें कि कांग्रेस ने गुजरात के अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल को पार्टी की बड़ी बैठक की। इस बैठक का नाम अहमदाबाद अधिवेशन दिया गया। गुजरात में कांग्रेस करीब 20 सालों से सत्ता से बाहर है। अहमदाबाद अधिवेशन बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई सीनियर नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *