- सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अवादा फाउंडेशन ने लोहवन के राजकीय विद्यालय में कराये विभिन्न साज-सज्जा के कार्य
महावन: गांव लोहवन में अवादा फाउंडेशन द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को गोद लेकर अनेक प्रकार के कार्य कराए गए, जिसका बीते दिनों लोकार्पण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त एवं अतिथि के तौर पर जीएलए के प्रतिकुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विभिन्न अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ देश भक्ति गीत की प्रस्तुति की गई छात्राओं द्वारा बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय का अवलोकन कर पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त ने प्रसन्नता जाहिर की।
मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त ने ब्रजभूमि को नमन करते हुए कहा कि मैं बड़ा भाग्यशाली हूं कि मुझे योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की जन्म भूमि पर यह अवसर मिला उन्होंने कहा अवादा फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में विभिन्न काम कराएं हैं वे बहुत ही सराहनीय है जिससे बच्चों को अत्यंत लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि विद्यालय में कम्प्यूटर लैब होना अत्यंत आवश्यक था जो फाउंडेशन द्वारा दी गई जिससे बच्चे लाभान्वित होकर आगे बढ़ेंगे जिससे देश प्रगति की ओर अग्रसित होगा।

अवादा फाउंडेशन की ट्रस्टी ऋतु पटवारी ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा विद्यालय को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं जिनसे हर छात्र लाभान्वित होंगे उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए स्वच्छ शौचालय, पीने के लिए स्वच्छ जल, बैठने के लिए कुर्सी मेज, विद्यालय परिसर में स्वच्छता अनेकों सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
जीएलए के प्रतिकुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी को अपने लक्ष्य को साधने के लिए अगर स्कूल की छत मिल जाय, तो उससे बड़ा कोई लक्ष्य हो नहीं सकता। क्योंकि लक्ष्य साधने के लिए भी शिक्षा के मंदिर का होना जरूरी है। शिक्षा मंदिर से ही आगे बढ़ने और की दिशा दिखती है।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता सक्सेना ने किया।
इस अवसर पर जीएलए से पुष्कर शर्मा, शिक्षा कायाकल्प से राहुल अरोरा, अनिल आचार्य, रमा पोपणी, ज्योति दीक्षित, डा. अखिलेश यादव, भवानी शंकर, राकेश माहेश्वरी,अलका तिवारी,मनीष पांडे,रेनू राणा, डॉ छवि, अंकिता,गौरब राय, यादवेंद्र पांडेय, आयुशी पटवारी, बी एन मिडिल, पूजा शर्मा, प्रियंका, रश्मि, लता पांडेय, बंस सारस्वत आदि मौजूद रहे।

