Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

जीएलए के कुलाधिपति ने किया गिरिराज महोत्सव कार्ड का विमोचन

  • गोवर्धन स्थित गिरिराज महाराज दानघाटी पर 28 जनवरी को 56 भोग व प्रसादी का होगा भव्य आयोजन

दैनिक उजाला, मथुरा: अग्रवाल सेवा समिति, वृंदावन द्वारा आयोजित गिरिराज महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रकाशित कार्ड का विमोचन जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने किया।

28 जनवरी, बुधवार को आयोजित होने वाले गिरिराज महोत्सव कार्यक्रम के कार्ड का विमोचन करते हुए जीएलए विश्वविद्यालय कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि ब्रज भूमि केवल पूजा की नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और संस्कृति की जीवंत धरोहर है। गिरिराज महाराज से जुड़े ऐसे आयोजन समाज को आस्था के साथ एकजुट करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

कुलाधिपति ने कहा कि अग्रवाल सेवा समिति द्वारा निरंतर किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्य सराहनीय हैं। गिरिराज महाराज की कृपा से ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव, सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया जाता है। उन्होंने कार्ड की सुंदर प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे गिरिराज महोत्सव के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बताया।

अग्रवाल सेवा समिति, वृंदावन के अध्यक्ष गिरीश सर्राफ ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि गिरिराज महोत्सव के अंतर्गत 28 जनवरी को गिरिराज महाराज को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्ड विमोचन के अवसर पर सचिव गौरव अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष गिरधर अग्रवाल मौजूद रहे।

#agrawalsevasamiti #girrajmahotsav #girrajji56bhog #goverdhannews #govardhannews

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *