Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

बलदेव के गौरव पांडेय बने समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव

  • युवा नेता गौरव को राष्ट्रीय सचिव चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई

दैनिक उजाला, बलदेव/मथुरा : मथुरा की बलदेव विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बल्देव निवासी युवा सपा नेता गौरव पांडेय को समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की संस्तुति पर समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद काशीनाथ यादव ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र जारी किया। उनके मनोनयन पर सपाइयों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

सपा नेता के राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाई देते हुऐ पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा गौरव किशनपुरिया एडवोकेट ने कहा कि उनके मनोनयन से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। इनके नेतृत्व में काफी संख्या में युवा सपा से जुड़ेंगे।

वहीं सपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव गौरव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं लगन से निर्वहन करेंगे। पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उनके मनोनयन पर छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव बादल राज बंसल, आम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अत्येन्द्र कुमार, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर, प्रशांत अग्रवाल, छोटू ठाकुर, मनोज धनगर, गगन पाराशर समेत तमाम सपाइयों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *