Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मौर्या हॉस्पिटल की लापरवाही पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं, परिजन परेशान

दैनिक उजाला, संवाद मथुरा : मथुरा दिल्ली हाईवे स्थित मौर्या हॉस्पिटल पर मरीज के इलाज में हुई गंभीर लापरवाही का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की गंभीर हालत में डॉक्टरों ने समय से इलाज नहीं किया। न तो जरूरी टेस्ट कराए गए और न ही समय पर दवाइयाँ दी गईं। हालत बिगड़ने के बाद भी चिकित्सक लापरवाह बने रहे। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते सही इलाज मिलता तो बेटे की जान पर इतना खतरा नहीं आता।

शिकायत के बावजूद मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। परिजनों का कहना है कि अधिकारियों की चुप्पी से निजी हॉस्पिटल के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ऐसे में अन्य अस्पताल भी इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ करेंगे और घटिया इलाज देकर मनमाना पैसा वसूलेंगे।

पीड़ित परिवार ने शासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और मरीज के साथ ऐसी घटना न हो।

अगली रिपोर्ट झूठ या सच: डॉक्टर ने कहा परिजन अपनी मर्जी से गये, परिजन बोले डिस्चार्ज किया, रिपोर्ट भी है और 5 दिन की दवा लिखी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *