Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

मथुरा : पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के तत्वाधान में पुरानी पेंशन योजना बहाली हेतु जनपद मथुरा में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।

विदित रहे कि संयुक्त मोर्चा की पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा गतिमान है। राष्टीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच (N.J.C.A) द्वारा एक व्यापक आंदोलन की घोषणा की गई है। जिसमें देश एवं प्रदेश स्तर के लगभग सभी कर्मचारी संगठन राष्ट्रीय एवम राज्य स्तर पर सदस्य है।
उक्त के आह्वान पर आज जनपद मथुरा में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के नेतृत्व में सभी कर्मचारी संगठनों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया।

संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत ने सभी कर्मचारी संगठनों से अनुरोध किया कि संयुक्त मोर्चा द्वारा घोषित सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली हेतु चलाए जा रहे आंदोलन को गति प्रदान करें एवं जब तक न रुके जब तक शिक्षक एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत ने कहा कि संयुक्त मोर्चा द्वारा रथ यात्रा शुरू करने के साथ प्रारंभ किये गए आंदोलन के द्वितीय चरण में विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। उक्त के बाद 21 जून को विधानसभा का घेराव तत्पश्चात संसद का घेराव सहित आगे के कार्यक्रम पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रस्तावित हैं। जिसमें पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ पूर्ण मनोयोग के साथ प्रतिभाग करेगा एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु अनवरत आंदोलन करता रहेगा जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों से एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली हेतु आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

उपस्थित कर्मचारी एवं शिक्षकों को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, जिलाध्यक्ष लोकेश गोस्वामी, जिला मंत्री बलवीर सिंह ने भी संबोधित किया।

मशाल जुलूस विकास बाजार से जिला अस्पताल के सामने से गुजरते हुए गुरुद्वारा अप्सरा टॉकीज होते हुए होली गेट चौराहे पर पहुंचा। वहां से लौट कर पुनः विकास बाजार में जुलूस का समापन किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राजकीय शिक्षक संघ, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मशाल जुलूस का नेतृत्व उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत द्वारा किया गया।

मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से अशोक लवानिया, हेमन्त शर्मा, अवधेश सारस्वत, सुजीत वर्मा, जितेंद्र जोशी, सिद्धार्थ, देवेंद्र कौशिक, नंदकिशोर, गौरव गोस्वामी, नीलम गौर, शक्ति वर्मा, लोकेंद्र मिश्रा, मुरारी लाल शर्मा, राजेश शर्मा, कृष्ण कुमार सारस्वत, दुष्यंत सारस्वत, बदन सिंह यादव, ज्योति वीर सिंह, नृत्य गोपाल दुबे, हेमंत अग्रवाल, उपेंद्र पांडे, तृप्ति श्रीवास्तव, शशि शर्मा, गौरव, सिद्धार्थ दिवाकर, मुरारी लाल शर्मा, योगेंद्र गुप्ता, अश्वनी, भारत किशोर, प्रदीप कुमार, कृष्ण पाल सिंह रीना अग्रवाल, देवेंद्र कौशिक, योगेंद्र गौतम, रीना अग्रवाल, प्रताप सिंह, कपिल सारस्वत, शक्ति वर्मा, लोकेश अग्रवाल, श्रीकांत, प्रीति अग्रवाल, भारत सिंह ,रेखा शर्मा, प्रदीप सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *