Breaking
Sat. Feb 21st, 2026

केएम विवि के छात्र का हुआ पुलिस सेवा में चयन, केएम परिवार ने दी बधाई

दैनिक उजाला, मथुरा : केएम विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र सुन्दरम का उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में में चयन होने पर विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी व रजिस्ट्रार डा. पूरन सिंह, एफएलएएस के डीन डा. धर्मराज सिंह व शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।

छात्र सुन्दरम का विवि के कुलाधिपति ने माला पहनाकर उत्सावर्धन करते हुए कहा कि पुलिस की सर्विस सबसे ज्यादा जिम्मेदारी वाली होती है। इसका निर्वाह पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना।

विवि के रजिस्ट्रार डा. पूरन सिंह ने कहा कि यह छात्र सुन्दरम ने अपनी कड़ी मेहनत व विश्वविद्यालय के स्टाफ के मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की है, जो उसकी लगन को दर्शाता है, केएम विवि के अन्य छात्र-छात्राओं को सुन्दरम से प्रेरणा लेनी चाहिए। डीन डॉ धर्मराज सिंह ने कहा कि सुन्दरम की कड़ी मेहनत और समर्पण का ही प्रतिफल है कि उसने कम समय में इतने अच्छे परिणाम दिए।

छात्र सुन्दरम को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से चौधरी चरन सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक पुष्पेन्द्र सिंह, डा. सुनील कुमार सिंह, डा. राजीव कुमार, डा. पीएस सोलंकी, डॉ विपिन सोलंकी, डॉ बिनय कुमार, डीन डा. जेएस राठौर, डीन डॉ सीपी वर्मा, डीन डॉ संजीव शर्मा, डा. मीतेन्द्र सिंह चाहर, सुमित शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, संजू बाला, गुंजिता चौधरी, शिवानी शर्मा, आरके शर्मा, साधना कटियार, वेदवीर सिंह सहित अन्य प्रोफेसर शिक्षकों ने उज्जल भविष्य की कामना की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *