- यूपी के मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां 2 दर्जन से ज्यादा बंदरों की हत्या कर दी गई है
मथुरा: यूपी के मथुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 दर्जन से अधिक बंदरों की एयर गन से गोली मारकर हत्या कर दी गई है। धार्मिक नगरी में बंदरों की हत्या से लोगों में आक्रोश है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत बंदरों के शव कब्जे में लिए हैं। मामला मथुरा के गोवर्धन गिरिराज पर्वत के पास गोविंद कुंड का है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला मथुरा से है। यहां गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित गिरिराज पर्वत किनारे गोविंद कुंड पर एक दर्जन से अधिक बंदरों की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां मृत पड़े बंदरों के शरीर पर एयर गन की गोली के जख्म मिले हैं।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत बंदरों के शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। हालांकि ग्रामीणों के मुताबिक, गोविंद कुंड के समीप जानकी दास आश्रम में रहने वाले विदेशी नागरिक ने बंदरों पर एयर गन से प्रहार कर हत्या की है। वहीं एसपी ग्रामीण त्रिगुण विसेन का कहना है कि बंदरों के शव कब्जे में लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होने पर अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी।
मथुरा की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवर की हत्या करके क्या साबित किया जाना है? आखिर इन बंदरों की क्या गलती थी जो उन्हें इस बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया। गौरतलब है कि बंदरों को भगवान हनुमान से जोड़कर देखा जाता है, ऐसे में बंदरों की हत्या का मामला धार्मिक रूप से भी तूल पकड़ सकता है।
इस मामले से पूरे इलाके में रोष है और लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है। देखना ये होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
घटनास्थल की तस्वीरें…

एक साथ 12 बंदरों की डेड बॉडी जमीन पर।

बंदर के सिर से बुलेट निकालते एनीमल डॉक्टर।
गोविंद कुंड परिक्रमा मार्ग के किनारे 12 बंदर बेढ़ंगें तरीके से जमीन पड़े हुए थे। एक साथ इतने बंदरों को देखकर गांव वालों की हालत खराब हो गई। सभी बंदर आस-पास पड़े हुए थे। कोई सीधा था तो कोई उल्टा, तो कोई आढ़ा-तिरछा पड़ा था। पास में बरगद के पेड़ के नीचे भी कई बंदरों के शव पड़े थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और पशु चिकित्सक पहुंचे।

ग्रामीणों ने बताया- यूक्रेनी एयर गन चलाता था। हमें क्या पता था कि वो बंदरों का मार रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से बंदरों के शव मिल रहे थे। लेकिन ग्रामीण इसे नेचुरल डेथ मानते रहे। पर आज 12 बंदर जब एक साथ मृत मिले तो अन्य लोगों ने बताया कि एक विदेशी नागरिक, बंदरों को हर रोज एयर गन से गोली मारता है। अबतक 60 से ज्यादा बंदरों की मौत हो चुकी है।

इसी आश्रम में यूक्रेनी नागरिक रहता था।
ये विदेशी नागरिक यूक्रेन से आया है। जोकि राधा मदन मोहन आश्रम पर रहता है। इस आश्रम में सिर्फ दो लोग रहते है। जिसमें से एक यूक्रेनी नागरिक और दूसरा इंडियन रहता है। यूक्रेनी नागरिक का भारतीय नाम बृज सुंदर दास बताया जा रहा। ये अपने नाम के साथ अपने गुरु का नाम ‘भक्ति विज्ञान गोस्वामी’ लिखता था। वहीं पुलिस ने आश्रम से विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया है। थाने में ले जाकर उससे पूछताछ की जा रही है।

यूक्रेनी नागरिक को लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी।
गांव वालों ने बताया- ये परिक्रमा मार्ग है। यहां मार्ग के दोनों तरफ जंगल हैं। जहां पर 1000 से ज्यादा बंदर रहते हैं। पिछले कई दिनों से आए दिन यहां पर बंदरों की 2-3 लाशें दिखती थी। कभी कुंड में, कभी सड़क के बीचों-बीच तो कभी पेड़ में नीचे दिखाई देते थे। हम सब यही सोचकर उन्हें दफना देते थे कि बंदरों ने कुछ जहरीला फल खा लिया होगा। जिसकी वजह से उनकी डेथ हो गई होगी।
पुलिस इस मामले में ठोस कार्रवाई करें। इसके बाद गोवर्धन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद और अन्य समाजसेवी संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विदेशी नागरिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बंदर के सिर से बुलेट निकाली
घटनास्थल पर डॉक्टरों की टीम पहुंची। मौके पर मिले एक घायल बंदर का टीम ने उपचार किया। उसके सिर से डॉक्टरों ने एयर बुलट निकाली। साथ ही अन्य बंदरों का पोस्टमार्टम भी किया जा रहा है।
एसपी देहात त्रिगुन बिसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि गोवर्धन में बंदरों की मौत की सूचना पर पुलिस पहुँची थी,एक दर्जन बंदरो की मौत हुई है,विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया।