Breaking
Tue. Nov 17th, 2026

उत्तर प्रदेश में नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, राज्य में मतदाताओं की संख्या बढ़ी, सामने आया आंकड़ा

  • चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है, इस ड्राफ्ट लिस्ट में राज्य में वोटरों की संख्या बढ़ गई है

उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने SSR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस नई वोटर लिस्ट के तहत राज्य में करीब 19 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं। राज्य में कुल वोटर्स 13.39 करोड़ से बढ़कर 13.58 करोड़ हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी है।

यूपी की नई वोटर लिस्ट जारी-: 

  1. कुल मतदाता- 13,58,68,905
  2. पुरुष मतदाता- 7,38,58,510
  3. महिला मतदाता- 6,20,06,353
  4. 18 से 19 साल के मतदाता- 11,83,352

अनुमान से 2 करोड़ 58 लाख वोटर्स की कमी

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के माध्यम से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश में जनसंख्या अनुमान से 2 करोड़ 58 लाख( 2,58,16,096) से ज़्यादा  वोटरों की कमी  है। राज्य में पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 करोड़ 32 लाख, 76 हजार होनी चाहिए। हालांकि, राज्य में अनुमान से 94,17,490 पुरुष वोटर कम हैं। वहीं, यूपी में महिला वोटर अनुमान से 1,64,02,647 लाख कम हैं। राज्य में जनसंख्या के अनुमान के मुताबिक, महिला वोटर होनी चाहिए 7,84,09,000, वहीं, अभी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 6,20,06,352 महिला वोटर्स हैं।

कब आएगी फाइनल लिस्ट?

ड्राफ्ट लिस्ट जारी हुई- 17 नवंबर

17 नवंबर से 16 दिसंबर- दावे और आपत्तियां
28 दिसंबर तक- निस्तारण
फाइनल लिस्ट- 4 जनवरी 2027

भाजपा चलाएगी वोटर जोड़ो अभियान

आपको बता दें कि यूपी में आज वोटर ड्राफ्ट लिस्ट जारी हुई है और आज से ही बीजेपी का मेगा वोटर जोड़ो अभियान शुरू हो रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले छूटे एक करोड़ 27 लाख मतदाताओं को जोड़ने के लिए बीजेपी आज से विशेष अभियान चलाएगी। पार्टी आज 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक प्रदेशभर में एक महीने का ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ चलाएगी। पार्टी ने प्रदेश के 1 लाख 73 हजार 730 बूथों पर 50-50 नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस तरह करीब 86 लाख 86 हजार 500 नए वोटर्स को सूची में शामिल कराने का प्लान है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *