Breaking
Tue. Nov 17th, 2026

धोनी का IPL से संन्यास, CSK के मेंटर बने:2 टीमों के लिए 19 सीजन खेले; चेन्नई को 5 IPL और 2 चैंपियंस लीग खिताब जिताए

स्पोर्ट्स डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी ने 19 साल बाद IPL से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को उन्हें अगले सीजन के लिए टीम का मेंटर बनाया। फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने से करीब तीन घंटे पहले यह घोषणा की।

धोनी ने 2008 में IPL की शुरुआत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। उनकी कप्तानी में टीम ने 5 IPL और 2 चैंपियंस लीग टी-20 खिताब जीते।

धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं की जा सकती

CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा, धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं की जा सकती। करीब 20 साल से हमारा साथ है।

2008 में मैंने ही उन्हें टीम में शामिल करने की बात कही थी। यह मेरा सबसे अच्छा फैसला था। धोनी हमेशा CSK की पहचान रहेंगे और यह टीम उनका घर रहेगी।

2026 में एक मैच भी नहीं खेले

2026 में धोनी चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके। इससे पहले IPL 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 196 रन बनाए थे।

CSK ने चेन्नई के साथ 17 सीजन बिताए

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 17 सीजन बिताए। 2016 और 2017 में टीम पर प्रतिबंध लगने के कारण वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेले।

IPL में 5,439 रन बनाए, CSK के लिए 272 मैच खेले

धोनी ने अपने IPL करियर में 5,439 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 रहा।

CSK के लिए उन्होंने 272 मैच खेले और 5,314 रन बनाए। वे टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। चेन्नई के लिए उनसे ज्यादा रन सिर्फ सुरेश रैना ने बनाए हैं। धोनी ने अपने करियर में फिनिशर की भूमिका निभाई।

CSK बोली- धोनी जैसा खिलाड़ी जिंदगी में एक बार आता है

CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने कहा, धोनी जैसा खिलाड़ी जिंदगी में एक बार आता है। वे शुरुआत से टीम के साथ हैं और उन्होंने इसकी नींव मजबूत की है। उनकी कप्तानी, सादगी और अनुभव टीम के लिए हमेशा खास रहेंगे। मेंटर के तौर पर वे युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद करेंगे।’

#ipl #csk #msdhoni #dhoni #cricket #cricketer #match #iplmatch #iplt20

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *