- भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने यानी दिसंबर में एक और वनडे सीरीज खेलेगी, जो इस साल की आखिरी सीरीज होगी
टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा अभी जारी है। हालांकि वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है, जिसे भारत ने 3-1 से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस बीच भारतीय टीम की वनडे सीरीज भी ज्यादा दूर नहीं है। अगले महीने टीम इंडिया तीन मैचों की एक और वनडे सीरीज खेलेगी। ये सीरीज कब से होगी और किसके खिलाफ होगी, ये जान लीजिए। उम्मीद की जानी चाहिए कि इसमें भी विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई देंगे।
दिसंबर में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाएगी तीन वनडे मैचों की सीरीज
अगले महीने यानी दिसंबर में श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर आएगी। उस दौरान तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 13 दिसंबर को खेला जाएगा, ये विशाखापट्टनम में होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 16 दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाना है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है। इसके साथ सीरीज समाप्त हो जाएगी। ये भारत की इस साल यानी 2026 की आखिरी वनडे सीरीज होगी। इसके बाद जनवरी में यानी अगले साल जिम्बाब्वे से वनडे सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज भी भारत में होगी। इसका आगाज तीन जनवरी से होगा।
अभी नहीं किया गया है भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान
विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड सीरीज समाप्त हो गई है। वनडे सीरीज अभी खेली जानी है, लेकिन इसमें रोहित और विराट कोहली नजर नहीं आएंगे। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरने जा रही है। दो मैचों की सीरीज काफी अहम होने वाली है। हालांकि अभी श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि जब टीम घोषित होगी, तब उसमें कोहली और रोहित का नाम जरूर होगा।
अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वनडे विश्व कप
अगले साल वनडे विश्व कप खेला जाएगा। जो कि साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। दुनियभर की टीमों की तरह ही टीम इंडिया ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसलिए अब टीमें वनडे मैच ज्यादा खेल रही हैं। विश्व कप में ज्यादा वक्त नहीं हैं, एक साल से भी कम का वक्त बचा है, टीमें अपने घर और विदेशों में जाकर सीरीज खेल रही हैं, ताकि अपने सही कॉबिनेशन को खोजा जा सके। देखना यही है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहता है। अभी ये तय नहीं है कि ये दोनों विश्व कप में खेलेंगे कि नहीं। खिलाड़ी जैसा प्रदर्शन इस वक्त करेंगे, उसी के आधार पर तय होगा कि कौन कौन खेलेगा।

