Breaking
Sun. Nov 15th, 2026

भारत 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीता:5वें मैच में 22 रन से हराया, 209 का स्कोर डिफेंड; पेसर्स को 7 विकेट

भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की है। पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम ने 22 रन से जीत लिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार 2019 में 4-1 से सीरीज जीती थी।

माउंट माउंगानुई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 42.1 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गया। अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन बनाए।

जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 48.1 ओवर में 187 रन बनाकर सिमट गई। भारत से तेज गेंदबाजों ने मिलकर 7 विकेट लिए।

अर्शदीप सिंह ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। मोहम्मद सिराज और आकिब नबी को 2-2 विकेट मिले। यश ठाकुर ने एक विकेट लिया।

अर्शदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच

अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 30 रन देकर 3 विकेट झटके। साथ ही 4 गेंद में 14 रन बनाए।

यश ठाकुर ने वनडे करियर का पहला विकेट लिया

32वें ओवर की पहली गेंद पर यश ठाकुर ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को बोल्ड किया। यश ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद डाली। फॉक्सक्रॉफ्ट पीछे हटकर पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी। वे 42 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 5 चौके शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *