Breaking
Sun. Nov 15th, 2026

जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मियों के शव डंपर में लाने का आरोप:BJP विधायक बोलीं- शहीदों का अपमान; कांग्रेस बोली- ताबूत नहीं मिले तो ग्रामीणों ने कफन दिया

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की गोली से मारे गए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के शव डंपर में लाने के आरोप लगे हैं। BJP विधायक शगुन परिहार ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों के शव ताबूत के बिना डंपर में रखकर उनके गांव लाए गए, जो शहीदों का अपमान है।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में विधायक शगुन परिहार पुलिस अधिकारियों को शवों को लाने के तरीके पर फटकार लगाती दिख रही हैं।

शुक्रवार को रशपाल सिंह और बॉबी चंद का उनके पैतृक गांव डच्छन के केयार में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों बुधवार से लापता थे। गुरुवार सुबह उनके शव देहरना जंगल से करीब 2 किलोमीटर दूर मिले थे। दोनों के शरीर पर गोलियों के कई निशान थे। उनकी सर्विस राइफल भी गायब थी।

शहीदों के शव ताबूत की जगह लकड़ी के तख्तों पर रखे गए।

शहीदों के शव ताबूत की जगह लकड़ी के तख्तों पर रखे गए।

कांग्रेस बोली- ग्रामीणों ने खुद जुटाए स्ट्रेचर और सफेद कपड़े

कांग्रेस ने भी आरोप लगाया कि शहीद हुए दो SPO के पार्थिव शरीर बिना ताबूत के डंपर में घर पहुंचाए गए। पार्टी ने कहा कि ग्रामीणों को खुद स्ट्रेचर और सफेद कपड़े का इंतजाम करना पड़ा। मोदी सरकार हमारे शहीदों का अपमान करने से भी नहीं चूक रही है।

जंगल में गोलियों से छलनी मिले थे शव, हथियार भी गायब

11 नवंबर की दोपहर मरवाह के देहरना जंगल में गोलीबारी की आवाजें सुनाई दी थीं। इसके बाद से ही दोनों SPO लापता थे। गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों के शव गोलियों से छलनी मिले। उनके पास 60 राउंड वाली एक इंसास राइफल और 50 राउंड वाली एक 303 राइफल थी। दोनों के ही हथियार गायब थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *