Breaking
Sun. Nov 15th, 2026

19 नवंबर को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में फ्री एंट्री:मुख्य मकबरे के लिए लेना होगा टिकट, विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत पर ASI का फैसला

आगरा में 19 नवंबर को ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी समेत सभी ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने एक दिन के लिए प्रवेश शुल्क माफ करने का फैसला लिया है। इस दिन भारतीय और विदेशी पर्यटक बिना टिकट खरीदे स्मारकों का दीदार कर सकेंगे।

हालांकि, ताजमहल के मुख्य मकबरे में प्रवेश के लिए 200 रुपए का टिकट लेना अनिवार्य होगा। इसके बिना पर्यटकों को मुख्य मकबरे में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

ताज महल सहित सभी स्मारकों पर मिलेगी फ्री एंट्री

ताज महल सहित सभी स्मारकों पर मिलेगी फ्री एंट्री

25 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम, बच्चों की प्रतियोगिताएं भी

विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा। ASI की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने बताया कि 19 नवंबर को देशभर के सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला और मेहताब बाग समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।

सप्ताह के दौरान स्मारकों में प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इनके माध्यम से बच्चों को ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व और उनके संरक्षण की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को अपनी विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *