- जीएलए मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को मिले रोजगार के ढे़रों अवसर
दैनिक उजाला, मथुरा : मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए कॉर्पोरेट सेक्टर के दरवाजे हमेशां खुले हुए हैं। उत्पादन, डिजाइन, रखरखाव, और अनुसंधान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के ढे़रों अवसर हैं, जिसमें ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, विनिर्माण, और ऊर्जा जैसे उद्योग शामिल हैं। साथ ही मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल करने के बाद उद्योगों के विस्तार में काफी वृद्धि देखने को मिली है।
मैकेनिकल के छात्रों के लिए कॉरपोरेट सेक्टर में बढ़ते रोजगार के अवसरों के मद्देनजर जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 95 प्रतिशत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शानदार प्लेसमेंट मिला है। यह रिकॉर्ड प्लेसमेंट विश्वविद्यालय की मजबूत अकादमिक नींव, आधुनिक प्रयोगशालाओं और उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस वर्ष जिन प्रमुख कंपनियों में छात्रों का चयन हुआ है, उनमें जेके टायर्स, इंटरनेशनल ट्रेक्टर, इस्जेक हैवी इंजीनियरिंग, यूनो मिंडा, वीका गु्रप, पदमिनी वीएनए मैकाट्रॉनिक्स, इयूलर मोटर्स, क्वांटम स्टील जैसी नामचीन कंपनियां शामिल हैं।
पद्मिनी वीएनए में चयनित तनु शर्मा ने कहा कि प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों ने इस उपलब्धि का श्रेय जीएलए की फैकल्टी, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और इंडस्ट्री-फोकस्ड ट्रेनिंग को दिया है। साथ ही छात्रा ने बताया कि हमने मैकेनिकल विभाग के ऑटोमेशन लैब में इंडस्ट्री-ग्रेड सेंसर्स, पीएलसी प्रोग्रामिंग और रियल-टाइम सिस्टम्स पर काम किया। इसने मुझे इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन की अच्छी समझ दी, जिसने मेरे इंटरव्यू में अहम भूमिका निभाई।“
इस्जैक हैवी इंजीनियरिंग में नियुक्त ऋषभ अग्रवाल ने कहा कि “सोलर एनर्जी लैब ने मुझे रिन्युएबल एनर्जी सिस्टम्स के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर दिया। मैंने यहां पर सोलर पैनल की एफिशिएंसी और थर्मल एनालिसिस जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया, जिससे मुझे इंडस्ट्री के लिए तैयार होने में मदद मिली।“
गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और अत्याधुनिक लैब का समन्वय
जीएलए के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में, रोबोटिक्स, थर्मल, ऑटोमेशन, सीएनसी, सोलर एनर्जी और फ्यूचर मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में समर्पित प्रयोगशालाएं स्थापित हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. पीयूष सिंघल कहते हैं कि “हम छात्रों को सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में काम आने वाले हर कौशल से लैस करते हैं। हमारा लक्ष्य उन्हें न केवल रोजगार योग्य बनाना है, बल्कि तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी है।“ जीएलए यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और अत्याधुनिक लैब्स की बदौलत छात्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार कॅरियर की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

