Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

राष्ट्रीय एआई सम्मेलन में जीएलए विश्वविद्यालय की सशक्त उपस्थिति, नीति और तकनीक पर हुआ मंथन

दैनिक उजाला, मथुरा: राष्ट्रीय स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य और उसकी दिशा तय करने वाला भव्य राष्ट्रीय एआई सम्मेलन बीते दिन गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली में आयोजित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन AICTE एवं Outlook के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसका विषय रहा “AI Evolution – The Maha Kumbh of AI”। सम्मेलन में शिक्षा, नीति, शोध और तकनीक के संगम ने इसे देश के सबसे महत्वपूर्ण एआई आयोजनों में स्थान दिलाया।

कार्यक्रम के मुख्य अथिति उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रहे। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मेलन की गरिमा बढ़ाई। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों ने एआई के बदलते स्वरूप, शिक्षा में इसकी भूमिका, नीति निर्माण और भविष्य की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा की ओर से मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) डॉ. विवेक अग्रवाल ने प्रभावी प्रतिनिधित्व किया, जिससे विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय पहचान और सुदृढ़ हुई। सम्मेलन में जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, IQAC निदेशक डॉ. विशाल गोयल तथा डीन रिसर्च प्रो. कमल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

सम्मेलन में भागीदारी के माध्यम से जीएलए विश्वविद्यालय ने यह स्पष्ट किया कि वह न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बल्कि उन्नत तकनीक, नवाचार और एआई आधारित शोध के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय विमर्श का सक्रिय हिस्सा है। यह सहभागिता जीएलए के अकादमिक दृष्टिकोण, शोध संस्कृति और भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *