Breaking
Sat. Apr 4th, 2026

एनके ग्रुप में धूम-धाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

  • देश की आन, बान, शान की रक्षा के संकल्प साथ फहराया तिरंगा

दैनिक उजाला, मथुरा/वृन्दावन : रुकमणि विहार स्थित संस्कार सिटी में एनके ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जीएलए के चीफ फाइनेंस ऑफीसर एवं ग्रुप के निदेशक विवेक अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लिए गर्व का दिन है। इस पर्व पर हमारा सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है, क्योंकि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के द्वारा आजादी प्राप्त हुई। इसलिए हमें उनके बहुमूल्य बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। कहा कि आज का दिन सबसे बेहतर दिन है जब हमें अपने देश के वास्तविक अर्थ, स्थिति, प्रतिष्ठा और सबसे जरुरी मानवता की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रतिज्ञा करनी चाहिए।

इसे पूर्व समारोह में बच्चों ने देश की आन, बान, शान की रक्षा का संकल्प लेते हुए देशभक्ति परक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल, सौरभ कसेरा, सर्वेश, पुरोहित जी, निखिल, राहुल, राकेश, मनोज सहित संस्कार सिटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *