Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

एनके ग्रुप में असहायों को वितरित किए कंबल

दैनिक उजाला, मथुरा : भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा ब्रज में कोई असहाय ठंड के कारण परेशान न रहे इस ध्येय के साथ ब्रजवासी मदद को खड़े हैं। एनके ग्रुप के संस्कार सिटी में कंबल वितरण का आयोजन हुआ।

ठंड के मौसम में जीएलए विश्वविद्यालय के सीएफओ एनके ग्रुप के निदेशक विवेक अग्रवाल ने 100 से अधिक असहायों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौसम ठंड का है। ऐसे में असहायों को मदद की आस रहती है। ब्रजवासियों का कर्तव्य है कि असहायों की मदद को आगे आया जाय। कंबल से ठंड में काफी राहत मिलेगी। ये एक बड़ा पुण्य का कार्य है। गु्रप भी हमेशां असहायों की मदद को आगे खड़ा है।

इस दौरान ग्रुप के भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल, सौरभ कसेरा, मनीष अग्रवाल, निखिल, राहुल, राकेश, मनोज आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *