Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

यूपी एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में किया ढ़ेर

मेरठ : गौतमबुद्ध नगर के कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने मेरठ में मार गिराया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मेरठ में यूपी एसटीएफ और अनिल दुजाना के बीच सीधी मुठभेड़ हुई। इसमें अनिल दुजाना ढेर हो गया।

अनिल दुजाना गौतमबुद्घनगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आतंक का पर्याय माना जाता था। करीब एक सप्ताह पहले वह जेल से रिहा हुआ था। जेल से रिहा होते ही उसने गौतमबुद्घ नगर में अपने खिलाफ गवाही दे रहे लोगों को धमकियां दी थीं। इसी सिलसिले में एसटीएफ और पुलिस को उसकी तलाश थी।
इस खबर में अभी इतनी ही जानकारी आई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *