Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

धार्मिक हिंसा पर अमरीका की सालाना रिपोर्ट, भारत में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले

  • अगले महीने होने वाले पीएम मोदी के अमरीका दौरे से पहले जारी एक सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है

नई दिल्ली : इस महीने की 22 तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिंद महासागर क्षेत्र के देश पापुआ न्यू गिनी का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम इंडिया पेसिफिक आईलैंड कॉरपोरेशन समिट में हिस्सा लेंगे। दरअसल भारत, प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। इस दौरे के ठीक बाद पीएम मोदी जून महीने में अमरीका की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। यह दौरा भारत-अमरीका के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए काफी अहम माना जा रहा है। लेकिन इससे पहले अमेरिका के सालाना रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2022 में भारत में मुसलमानों और ईसाइयों समेत सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

इस रिपोर्ट में साफ-साफ बताया गया है कि भारत में साल 2022 में अल्पसंख्यकों पर हिंसा में काफी बढ़ोतरी हुई है। भारत सरकार को इसे कम करने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। इस रिपोर्ट को जारी करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि भारत सरकार को ऐसे हमलों की निंदा करनी चाहिए।

इस रिपोर्ट में भारत में मुसलमानों और ईसाइयों सहित सभी धार्मिक और संख्या को पर हम लोग का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट जारी करने वाली संस्था का कहना है कि वो पूरे विश्व भर में इस तरह का साहसिक काम करते हैं, ताकि समाज में सभी की भागीदारी समान रूप से हो।

कोई वंचित न रह जाए और जिन्हें सताया या दबाया जा रहा है, उनके हक का आवाज को उठाते हैं। ताकि आने वाले दिनों में उनकी स्थिति बेहतर हो। भारत में भी ऐसी ही समरसता आए इसीलिए हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार इन हमलों की सार्वजनिक रूप से निंदा करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *