Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

यूपी पुलिस का रंगीन मिजाज दारोगा! आधी रात में करता था इनको व्हाट्सएप कॉल…हुई कार्यवाही

मुरादाबाद : यूपी के मुरादाबाद में एक दारोगा की हैरान करने वाली करतूत सामने आई है। थाने में तैनात महिला जवानों से अश्लीलता करता था। रात में व्हाट्सएप्प कॉल करता था। मनचाही ड्यूटी का ऑफर देकर अपने पास बुलाता था। एसएसपी को दारोगा की करतूत का पत्र भेजा गया। दारोगा की आपत्तिजनक चैट भी एसएसपी को भेजी गई। एसएसपी ने आरोपी दारोगा को लाइन हाजिर किया। सीओ कटघर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कटघर थाने में एसएसआई पद पर आरोपी दारोगा तैनात है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामले का खुलासा एसएसपी हेमराज मीणा को भेजे गए एक गुमनाम पत्र से हुआ है। कथित रुप से कटघर थाने की महिला सिपाहियों की ओर से भेजे गए इस पत्र में दारोगा की करतूतों का पूरा कच्चा चिट्ठा है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी हेमराज मीणा ने आरोपी दारोगा जितेंद्र कुमार सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है। एसएसपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच सीओ कटघर को सौंपी गई है।

आपको बता दें कि एसएसपी को भेजे गए इस गुमनाम पत्र में एसएसआई जितेंद्र कुमार सिंह और एक महिला सिपाही के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शामिल है। पत्र में दावा किया गया है कि एसएसआई जितेंद्र सिंह महिला सिपाहियों को अपने ऑफिस में जब किसी काम के बहाने बुलाता था तो ऑफिस का दरवाजा बंद कर लेता था। पत्र में इस बात का भी दावा किया गया है कि यदि कटघर थाने की महिला सिपाहियों के बयान दर्ज किए जाएं तो पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *