Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

अंधविश्वास: शव को घर में छह दिन से गड्ढे में दबाए रखा, सपेरे ने दिखाया तंत्र मंत्र से जिंदा करने का सपना

मुरादाबाद : परिजनों ने यह अंधविश्वास सपेरों के तंत्र-मंत्र के चक्कर में आकर किया है। शुक्रवार को फिर सपेरे ने दावा किया कि छह दिन बाद अर्थात 19 नवंबर तक शव रखने पर छात्र जिंदा हो सकता है।

बतादें कि ऊंचाकानी गांव के रहने वाले दुग्ध विक्रेता बब्लू ठाकुर के पुत्र वरुण को सोते समय कान के पास बीते गुरुवार की रात करीब 11 बजे सर्प ने डंस लिया था। छात्र की चीख पुकार सुनकर परिजनों की नींद टूट गई। परिजन छात्र का इलाज कराने के लिए उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बेटे का इलाज कराने के लिए सपेरे को बुलाया। सपेरे ने देखने के बाद कहा कि छात्र मरा नहीं, बेहोश है। सांप के काटने के बाद लोग कई दिनों तक बेहोशी की हालत में जीवित रहते हैं। सपेरे ने तंत्र मंत्र की शक्ति का दावा करते हुए परिजनों को विश्वास दिलाया। भरोसे में आकर परिजनों ने छात्र को अपने मकान के अंदर गड्ढा खोदकर मिट्टी के नीचे दबा दिया। सोमवार शाम तक सपेरा बब्लू ठाकुर के घर पहुंचा। वह छात्र को जिंदा करने का दावा करने लगा। कुछ ही देर में गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सपेरे ने कुछ देर तक तंत्र विद्या का प्रदर्शन किया। लेकिन छात्र के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई।

बाद में सपेरे ने परिजनों के सामने गारंटी दी कि वह छात्र को जिंदा कर देगा। इसके लिए उसे अभी छह दिन और गड्ढे में ही दबे रहने दीजिए। ग्राम प्रधान सौनाद सिंह ने बताया कि सपेरे ने 19 नवंबर को फिर से आने का वादा किया है। दावा किया कि वह छात्र को जिंदा कर देगा। सपेरा अलीगढ़ क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। इधर अलीगढ़ और जसपुर के सपेरों के दावे को लेकर ग्राम ऊंचाकानी में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अभी भी गांव का एक बड़ा वर्ग करिश्मा की उम्मीद लगाए बैठा है। वहीं छात्र के परिजन गमगीन हैं। वह बेटे की जिंदगी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *