Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

MP Board Result : एमपी बोर्ड 10वीं में 63.29% और 12वीं में 55.28% स्टूडेंट्स पास

भोपाल : मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज 25 मई, 2023 को एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए स्टूडेंट्स एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।

इस साल 12वीं में 55.28 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा पास की है। 12वीं क्लास में 58.75 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि 52 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

एमपी बोर्ड 10वीं क्लास में इस साल ओवरऑल 63.29% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियों को पास प्रतिशत 66.47 रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 60.26 रहा है।

इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। राज्य में एमपी बोर्ड क्लास 10 और 12 की परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की गई थीं. राज्य में क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थीं। क्लास 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुईं और 2023 की 1 अप्रैल को समाप्त हुई। इस साल एमपी में क्लास 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख कैंडिडेट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों के अतिरिक्त मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी मिलेगा। इसके लिए सबसे पहले मैसेज इनबॉक्स में जाएं। वहां MPBSE10 (स्पेस) रोल नंबर डाले और इसे 56263 पर सेंड कर दें।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थीं। क्लास 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुईं और 2023 की 1 अप्रैल को समाप्त हुई। इस साल एमपी में क्लास 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख कैंडिडेट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *