Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

MPPSC : राज्य सेवा परीक्षा के आवेदन अब 16 फरवरी तक करें

इंदौर : मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC-एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। ताजा अधिसूचना के अनुसार अब 16 फरवरी तक आवेदन हो सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में तकनीकी समस्या आने की शिकायत के बाद पीएससी ने यह निर्णय लिया है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में पीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 व राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 की अधिसूचना जारी की थी। राज्य सेवा परीक्षा से ही 427 प्रशासनिक पदों पर भर्ती होना है। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन 9 फरवरी तक बुलाए गए थे।

ज्ञात हो कि 10 जनवरी 2023 से आवेदन की शुरुआत शुरू हुई थी। वहीं आवेदन के लिए 09 फरवरी 2023 आखिरी तारीख थी। वहीं इसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। ध्यान रहे अपने पंजीकरण फॉर्म में बदलाव उम्मीदवार 08 फरवरी से 24 फरवरी, 2023 तक कर सकेंगे।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा : 21 मई को
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आयोजन 21 मई, 2023 को प्रस्तावित किया है, यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पहली पारी की परीक्षा होगी वहीं इसके बाद दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.15 से शाम 4.15 बजे तक होगी। वहीं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 14 मई, 2023 को एडमिट कार्ड जारी करेगा। यह भर्ती अभियान कुल 427 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

ऐसे करें आवेदन
इसके तहत आवेदक को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा। यहां होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” को सिलेक्ट करें। जिसके बाद एसएसई 2022 के आवेदन लिंक का चयन करें। और रजिस्टर करें पर क्लिक करते हुए आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ते जाएं। विवरण भरने के अलावा शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा कर दें। इसके साथ ही एक प्रिंटआउट भी ले लें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *